सारण में गड्ढों और जलजमाव से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन

Saran News: जिले के गड़खा-बसंत क्षेत्र में वर्षों से बदहाल पड़ी डेरनी-ठेकही-सरारी सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा.

Saran News: (गोरखा से राना सिंह की रिपोर्ट) जिले के गड़खा-बसंत क्षेत्र में वर्षों से बदहाल पड़ी डेरनी-ठेकही-सरारी सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा. जर्जर सड़क, बड़े-बड़े गड्ढों और बरसात में जलजमाव से परेशान लोगों ने प्रदर्शन कर सरकार से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग उठाई. ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क कई पंचायतों के हजारों लोगों की लाइफलाइन है,लेकिन दशकों से उपेक्षा का शिकार बनी हुई है.

तीन पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क बदहाली की शिकार

डेरनी-ठेकही-सरारी पथ गड़खा-बसंत क्षेत्र की आमी मंदिर, फतेहपुर चैन और विश्वम्भरपुर समेत कई पंचायतों को रेवा रोड से जोड़ती है. करीब तीन किलोमीटर लंबी यह सड़क काफी पुरानी है और आज तक इसकी मरम्मत या निर्माण का कोई ठोस कार्य नहीं हो सका है. सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि जगह-जगह बड़े गड्ढे दुर्घटना को खुला निमंत्रण दे रहे हैं.

बरसात में पूरी तरह ठप हो जाता है आवागमन

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क कहीं कच्ची है तो कहीं टूटी-फूटी सोलिंग में तब्दील हो चुकी है. बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है. ऐसे में धनौती, सुल्तानपुर और आसपास के गांवों के लोगों को छपरा, पटना और गड़खा आने-जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है. मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है.

कभी आवागमन का प्रमुख रास्ता थी यह सड़क

स्थानीय लोगों के अनुसार दशकों पहले डेरनी थाना क्षेत्र के अधिकांश गांवों के लोग इसी सड़क के जरिए छपरा और पटना जाने के लिए अवतारनगर रेलवे स्टेशन पहुंचते थे. आज भी यह सड़क कई गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग बनी हुई है, लेकिन बदहाल स्थिति के कारण लोगों को रोज मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

कई गांवों और पंचायतों को जोड़ती है सड़क

यह सड़क दरियापुर प्रखंड के डेरनी बाजार से शुरू होकर विश्वम्भरपुर पंचायत के पुरनाडीह गांव, ठेकही और धनौती गांव होते हुए गड़खा प्रखंड के रामगढ़ा मनोहर, बसंत और पकवा इनार तक जाती है. यह मार्ग विश्वम्भरपुर पंचायत, फतेहपुर चैन पंचायत और बसंत क्षेत्र के सात गांवों के पूर्वी निकास मार्ग को जोड़ता है. इसी रास्ते से लोग डेरनी-भेल्दी पथ होकर अमनौर, परसा, मकेर, तरैया और मुजफ्फरपुर तक आवागमन करते हैं.

ग्रामीणों ने सरकार से लगाई सड़क निर्माण की गुहार

सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वालों में संत ज्ञानेश्वर, भोला साह, अजय सिंह, हरेश्वर नाथ शर्मा, रामनरेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बच्चा कुमार महतो और उमेश सिंह समेत कई ग्रामीण शामिल रहे. लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

Also Read: सारण के गड़खा में निकली भव्य कलश यात्रा, जय श्रीराम के जयघोष से भक्तिमय हुआ पूरा इलाका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >