शिक्षा मंत्री से मिले वित्तरहित कर्मियों के प्रतिनिधि, वेतनमान और लंबित अनुदान को लेकर सौंपा मांगपत्र

Saran News: वित्तरहित कर्मियों के प्रतिनिधियों ने बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात की. शिष्टमंडल ने शिक्षा मंत्री के समक्ष वित्तरहित कर्मियों के लंबित अनुदान का एकमुश्त भुगतान करने की मांग रखी.

Saran News: (विकास कुमार की रिपोर्ट)

बिहार इंटरमीडिएट शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक जय नारायण सिंह मधु और वसंत कॉलेज छपरा के संस्थापक पूर्व प्राचार्य व प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह समेत कई शिक्षक नेताओं का एक शिष्टमंडल बुधवार को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से उनके सरकारी आवास पर मिला. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया.

लंबित अनुदान और वेतनमान की मांग उठायी

शिष्टमंडल ने शिक्षा मंत्री के समक्ष वित्तरहित कर्मियों के लंबित अनुदान का एकमुश्त भुगतान करने की मांग रखी. साथ ही बढ़ती महंगाई को देखते हुए अनुदान व्यवस्था समाप्त कर जल्द वेतनमान लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया.

शिक्षक नेताओं ने सरकार का ध्यान दिलाया

प्रतिनिधिमंडल में शामिल शिक्षक नेताओं ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” और “न्याय के साथ विकास” की नीति के बावजूद बिहार में केवल वित्तरहित कर्मी ही उपेक्षित रह गये हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन के कारण बिहार विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन वित्तरहित शिक्षकों की समस्याएं अब भी जस की तस बनी हुई हैं.

आंतरिक आय जोड़कर वेतनमान देने का सुझाव

जय नारायण सिंह मधु ने शिक्षा मंत्री को बताया कि सरकार यदि स्कूल और कॉलेजों की आंतरिक आय को जोड़कर वेतनमान लागू करती है तो सरकार पर कोई विशेष आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इससे हजारों वित्तरहित कर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी.

मंत्री ने जल्द अच्छी खबर मिलने का दिया भरोसा

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और जल्द लंबित अनुदान भुगतान के साथ वित्तरहित कर्मियों के हित में सकारात्मक निर्णय लिये जाने का भरोसा दिया. उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में वित्तरहित कर्मियों को अच्छी खबर मिल सकती है. इस मौके पर विंदेश्वरी यादव, विमलांबर झा समेत कई शिक्षक नेता उपस्थित रहे. सभी ने एक स्वर में वित्तरहित शिक्षकों और कर्मियों की समस्याओं के समाधान की मांग उठायी.

Also Read: सीवान में बाइक चोरी करते दो युवक धराए, स्मैक खरीदने आए थे आरोपी, बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >