Saran News (मनोज कुमार की रिपोर्ट): सारण जिले के तरैया प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में गर्मी के छुट्टी के दौरान कक्षा पांच व छह के बच्चों के बीच समर कैम्प के माध्यम से गणित व भाषा की बेसिक जानकारी समर कैम्प में दी जायेगी. तरैया प्रखंड के मध्य विद्यालय पचभिण्डा में एक जून सोमवार को मॉडल समर कैम्प ( ग्रीष्मकालीन शिविर) का शुभारंभ किया गया.
प्रखंडस्तरीय शिक्षक प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह व प्रधानाध्यापक सह संकुल समन्यवक योगेन्द्र प्रसाद ने समर कैम्प का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया.
रचनात्मक कौशल को बढ़ावा देना उद्देश्य
शिक्षक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि गर्मियों की छुट्टी के दौरान बच्चों के लिए आयोजित किये जाने वाले विशेष समर कैम्प कार्यक्रम है. जिनका उद्देश्य है कि कक्षा पांच व छह के बच्चों को खेल-खेल में उनके कौशल, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है. इस समर कैम्प में विद्यालय के कमजोर बच्चों को गणित व भाषा की ज्ञान देना है.
प्रतिवर्ष होता है समर कैंप का आयोजन
बिहार सरकार सरकारी विद्यालयों में प्रतिवर्ष गर्मी के छुट्टी के दौरान समर कैम्प का आयोजन करती है. समर कैम्प में शिक्षक सुबह सात बजे से नौ बजे तक बच्चों को बुनियादी गणित व भाषा कौशल को सुधारने के लिए समर कैम्प आयोजित की गयी है. उद्घाटन के मौके पर शिक्षक सुशील कुमार पासवान, सुरेश कुमार मांझी,रविन्द्र कुमार सिंह, तालिम मरकज सलमा खातून, स्वंय सेवक पूजा कुमारी व पलक कुमारी, विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव पूजा सिंह व अन्य ग्रामीण व बच्चे उपस्थित थे.
Also Read: दिघवारा में लाल मुंह वाले बंदर का आतंक, एक महीने में 100 से ज्यादा लोगों पर हमला
