बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थीयों का हुआ सम्मान, सारण में बेटियों की सफलता पर जश्न

Saran News : जिले के अमनौर में उस समय गर्व और खुशी का माहौल बन गया जब बिहार पुलिस में चयनित 53 युवक-युवतियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया. स्थानीय हाई स्कूल के क्रीड़ा मैदान में आयोजित “सहयोग-सद्भाव समारोह” में चयनित अभ्यर्थियों को मेडल, मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

Saran News : (कुलदीप महासेठ) जिले के अमनौर में उस समय गर्व और खुशी का माहौल बन गया जब बिहार पुलिस में चयनित 53 युवक-युवतियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया. स्थानीय हाई स्कूल के क्रीड़ा मैदान में आयोजित “सहयोग-सद्भाव समारोह” में चयनित अभ्यर्थियों को मेडल, मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

एक मंच पर सम्मानित हुए 53 चयनित अभ्यर्थी, खुशी से झूम उठा अमनौर

स्टूडेंट क्लब के तत्वावधान में आयोजित समारोह में बिहार पुलिस में चयनित 53 युवक-युवतियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने की. सम्मान समारोह ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और प्रेरणा का माहौल बना दिया.

मेडल, मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर बढ़ाया गया हौसला

समारोह में मुख्य अतिथि एथलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह और अमनौर थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने चयनित अभ्यर्थियों को मेडल, मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. मंच पर सम्मान पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे गर्व और आत्मविश्वास से चमक उठे.

खेल के मैदान में भी बेटियों का जलवा, राज्य स्तरीय खिलाड़ी हुई सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान 92वीं स्टेट मीट में 10 हजार मीटर दौड़ में तृतीय और 5 हजार मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया. इस सम्मान ने खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.

Also Read : तेज प्रताप का आरोप: खान सर ने करवाई रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की हत्या; नेपाल में हुई थी मौत

एथलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने स्टूडेंट क्लब की सराहना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं, खासकर लड़कियों का बिहार पुलिस में चयन होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा से नई ऊंचाइयों को छू रही हैं.

थानाध्यक्ष ने कहा खाकी पहनना सम्मान ही नहीं, बड़ी जिम्मेदारी

अमनौर थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खाकी वर्दी पहनना केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज और कानून के प्रति बड़ी जिम्मेदारी निभाना है. उन्होंने युवाओं से गरीबों की सेवा, अन्याय के खिलाफ खड़े रहने और कानून की रक्षा करने का आह्वान किया.

बेटियों की सफलता बनी समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण

सम्मानित होने वालों में बड़ी संख्या में युवतियां शामिल थीं. कुमकुम कुमारी, अंजली कुमारी, नीतू कुमारी, नेहा कुमारी, प्रियंका कुमारी, ममता कुमारी, मनीषा कुमारी, आँचल कुमारी, शिल्पी कुमारी, अंकिता कुमारी, श्रुति कुमारी और रानी कुमारी समेत कई बेटियों की सफलता चर्चा का केंद्र बनी रही.

अतिथियों का हुआ भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने भी बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम की शुरुआत में स्टूडेंट क्लब के अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह और सचिव कमलजीत कुमार ने अतिथियों को अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया. समारोह में पूर्व प्राचार्य अंबिका राय, सरपंच अनिल कुमार सिंह, सरपंच रणधीर कुमार, पूर्व खेल शिक्षक रामाशंकर सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे.

युवाओं के लिए प्रेरणा बना समारोह, गूंजता रहा तालियों का शोर

पूरे कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती रही. ग्रामीणों और अभिभावकों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक पहल बताया. लोगों का कहना था कि ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं.

अमनौर की मिट्टी पर गर्व, सफलता की नई कहानी बनी मिसाल

बिहार पुलिस में 53 युवक-युवतियों का चयन अमनौर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के बल पर ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं.

Also Read : तेज प्रताप का आरोप: खान सर ने करवाई रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की हत्या; नेपाल में हुई थी मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >