मकेर प्रखंड में कटाव रोकथाम कार्य की निगरानी तेज, सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

Saran News : सारण: विभागीय अधिकारियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ निरीक्षण

Saran News (पप्पु मिश्रा) : मकेर प्रखंड के बाघाकोल पंचायत के हैजलपुर मे गंडक नदी के कटाव से प्रभावित गांव में चल रहे कटाव रोधी कार्य का निरीक्षण रविवार को जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह ने किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य स्थल की प्रगति की समीक्षा करते हुए संवेदक से निर्माण कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया। सचिव ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को प्रतिदिन कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर कार्य की निगरानी करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कटाव प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

गंडक नदी कटाव कार्य को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच समन्वय

निरीक्षण के दौरान संवेदक ने विभागीय सचिव को भरोसा दिलाया कि कटाव रोधी कार्य निर्धारित समय से पूर्व पूरा कर लिया जाएगा. सचिव ने कार्य में प्रयुक्त सामग्री एवं निर्माण की गुणवत्ता की भी जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर सदर एसडीओ नितेश कुमार, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार, अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार, कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार प्रभाकर, एसडीओ विनोद, एसडीपीओ सवीन्द्र दास , थानाध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह, कुमार सहित विभाग के कई अभियंता एवं कर्मी के अलावे बाघाकोल पंचायत के मुखिया अनिल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार सिंह, ग्रामीण संतोष सिंह, राजेश सिंह, प्रमोद तिवारी, चंदन तिवारी, योगेंद्र सिंह, अजय सिंह, मिठू कुमार, सन्नी कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे.

Also Read : अमृत 2.0 के तहत सीवान में पेयजल परियोजनाओं पर होगा बड़ा निवेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >