saran news : आज के मुख्य कार्यक्रम व बैठकें
- सदर अस्पताल के मुख्य सभागार में सिविल सर्जन की सभी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी. इसमें स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी.
- लियो क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों की एक विशेष बैठक बुलायी गयी है, जिसमें आगामी सामाजिक कार्यों और क्लब की गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की जायेगी.
- प्रभुनाथ नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और सदस्यों की बैठक संपन्न होगी. इसमें छात्र हित और संगठन के विस्तार से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया जायेगा.
छपरा सदर अस्पताल के ओपीडी में आज
– सर्जरी- डॉ अमन कुमार
– आर्थोपेडिक्स- डॉ सुरेन्द्र महतो
– चाइल्ड- डॉ संदीप कुमार
– इएनटी- डॉ संजीव गुप्ता
नोट- सुबह आठ बजे से ओपीडी में होगा रजिस्ट्रेशन
नोट- शहर में बिजली की समस्या होने पर इस मोबाइल नंबर 9264456408 पर संपर्क कर सकते हैं
मंदिरों में दर्शन
1. सोनपुर का बाबा हरिहरनाथ मंदिर का पट रोजाना प्रातः चार बजे से रात्रि 8.30 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिए खुला रहता है. सुबह का आरती प्रातः पांच बजे.
2. दिघवारा का अंबिका भवानी मंदिर का पट रोज प्रातः चार बजे से रात्रि 8.30 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिये खुलता है.आरतीप्रातः पांच बजे.
3. छपरा के प्रसिद्ध बाबा धर्मनाथ मंदिर का पट रोजाना सुबह 4.30 बजे से रात नौ बजे तक भक्तों के लिये खुले रहते हैं. सुबह का आरती प्रातः 5.30 बजे.
4. छपरा का मारुति मानस मंदिर भक्तों के दर्शन के लियेप्रातः छह बजे से रात्रि नौ बजे तक खुला रहता है. सुबह की आरती प्रातः छह बजे.
5. सारण के नैनी में बना द्वारकाधीश मंदिर भक्तों के दर्शन के लियेप्रातः 6.30 बजे से रात्रि नौ बजे तक खुला रहता है.सुबह की आरती प्रातः सात बजे.
