saran news : आज के प्रमुख कार्यक्रम
जदयू की संगठनात्मक बैठक : जनता दल यूनाइटेड के जिला पार्टी कार्यालय में आज जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जायेगी, जिसमें आगामी रणनीतियों पर चर्चा होगी.
नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर : शहर के मौना नीम क्षेत्र में सुबह आठ बजे से एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यहां नागरिक अपनी बुनियादी स्वास्थ्य जांच मुफ्त करा सकते हैं.
नि:शुल्क भोजन वितरण : सामाजिक संस्था लियो क्लब द्वारा आज दोपहर जरूरतमंदों और असहाय लोगों के बीच नि:शुल्क भोजन का वितरण किया जायेगा.
सदर अस्पताल : आज का ओपीडी शेड्यूल
सदर अस्पताल व अन्य मान्यता प्राप्त केंद्रों पर आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी.
विशेष ध्यान दें : रविवार होने के कारण अस्पतालों में सामान्य बाह्य रोगी विभाग सेवाएं बंद रहेंगी.
बिजली संकट के लिए ‘हेल्पलाइन नंबर’
शहर में इस भीषण गर्मी के बीच यदि आपके इलाके में बिजली की समस्या, ट्रिपिंग या फॉल्ट होता है, तो बिजली विभाग द्वारा जारी बिजली सहायता नंबर: 9264456408 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
सारण के प्रसिद्ध मंदिरों में ‘दर्शन और आरती’ का समय
यदि आप आज सारण जिले के विभिन्न ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे हैं, तो पट खुलने और आरती का समय नोट कर लें.
1. बाबा हरिहरनाथ मंदिर (सोनपुर)
पट खुलने का समय:प्रातः चार बजे से रात्रि 08:30 बजे तक
मंगला आरती:प्रातः पांच बजे
2. मां अंबिका भवानी मंदिर (दिघवारा)
पट खुलने का समय:प्रातः चार बजे से रात्रि 08:30 बजे तक
सुबह की आरती:प्रातः 05:00 बजे।
3. द्वारकाधीश मंदिर (नैनी, सारण)
पट खुलने का समय:प्रातः 06 :30 बजे से रात्रि नौ बजे तक
सुबह की आरती:प्रातः सात बजे
4. मारुति मानस मंदिर (छपरा)
पट खुलने का समय : प्रातः छह बजे से रात्रि नौ बजे तक
सुबह की आरती : प्रातः छह बजे
5. प्रसिद्ध बाबा धर्मनाथ मंदिर (छपरा)
पट खुलने का समय:प्रातः 04:30 बजे से रात नौ बजे तक
सुबह की आरती:प्रातः 05:30 बजे।
6. शिव शक्ति मंदिर (प्रभुनाथ नगर, छपरा)
पट खुलने का समय:प्रातः छह बजे से रात्रि आठ बजे तक
सुबह की आरती:प्रातः 06:45 बजे।
