भेल्दी में फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का खुलासा

Saran News:भेल्दी थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. साइबर थाना और भेल्दी थाना की संयुक्त टीम ने भेल्दी बाजार स्थित एक साइबर कैफे में छापेमारी कर बड़ी संख्या में फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, सरकारी मुहरें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किये हैं. कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद

Saran News:भेल्दी थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. साइबर थाना और भेल्दी थाना की संयुक्त टीम ने भेल्दी बाजार स्थित एक साइबर कैफे में छापेमारी कर बड़ी संख्या में फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, सरकारी मुहरें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किये हैं. कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भेल्दी बाजार स्थित मां भवानी साइबर कैफे में अवैध वेबसाइटों के माध्यम से फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार किये जा रहे हैं. सूचना के बाद साइबर थाना और भेल्दी थाना की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की.

कंप्यूटर जांच में मिले संदिग्ध पोर्टल

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अरुणाचल प्रसाद सिंह उर्फ अजय सिंह को कंप्यूटर पर संदिग्ध गतिविधियां करते हुए पकड़ा. जांच के दौरान लैपटॉप की ब्राउजर हिस्ट्री में कई संदिग्ध वेबसाइट और पोर्टल खुले मिले, जिनका इस्तेमाल फर्जी दस्तावेज तैयार करने के लिए किया जा रहा था.

87 फर्जी आधार कार्ड समेत कई सामान जब्त

पुलिस ने मौके से 87 फर्जी आधार कार्ड, सदर अस्पताल छपरा और रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु कार्यालय की रबर स्टैंप, एक निजी एडवाइजरी फर्म की जाली मुहर तथा भारी मात्रा में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बरामद किये हैं. इसके अलावा दो लैपटॉप, दो प्रिंटर, मंत्रा फिंगरप्रिंट स्कैनर, आइ-स्कैनर और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है.

गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह का नेटवर्क किन-किन इलाकों तक फैला हुआ है और अब तक कितने लोगों को फर्जी दस्तावेज जारी किये गये हैं.

साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराध और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

ALSO READ: परियोजना प्रबंधक परीक्षा स्थगित, अब दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >