Saran News (मनोज कुमार) : तरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गये है.सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल तरैया में हुआ. एक को गंभीरावस्था में सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया. इस संबंध में दोनों पक्षों से एक – दूसरे को आरोपित करते हुए अलग – अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक पक्ष के राम नारायण महतो के द्वारा प्राथमिकी में कहा गया है कि मेरे बथान में लगभग तीन वर्षों से मेरे पट्टीदार राजेन्द्र महतो के द्वारा ईंट व पलानी रखा हुआ था. उसको हटाने के लिए बोले तो हल्ला – गुल्ला हुआ उसके बाद बोले कि रविवार को हटा लेंगे. मामला शांत हो गया और रात्रि में राजेन्द्र महतो उनके पुत्र धीरज कुमार, नीरज कुमार व पत्नी मीरा देवी घर पर आकर लाठी डंडे व हथियार से हमला बोल दिये तथा मुझे व मेरे पुत्र मंतोष कुमार, विकास कुमार,आदित्य कुमार पुत्री जयमाला कुमारी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिये.सभी का उपचार रेफरल अस्पताल में हुआ.जहां प्राथमिक उपचार के बाद मंतोष कुमार को गंभीरावस्था में सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया.
Also Read : Saran News : 26 मई को होगा प्रभात खबर का अपराजिता महिला सम्मान समारोह
