मकेर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Saran News : बकरीद मनाने घर आए व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़. हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार, यात्री रहे परेशान.

मकेर (सारण) से पप्पू मिश्रा की रिपोर्ट
Saran News : मकेर थाना क्षेत्र के छपरा मुजफ्फरपुर एन एच 722 के फुलवरिया मस्जिद के समीप एक अज्ञात स्कार्पियो की ठोकर से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई. मृतक व्यक्ति फुलवरिया निवासी 55 वर्षीय मजहर अली बताया जाता है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अधेड़ व्यक्ति मकेर बजार से साइकिल से घर लौट रहे थे. इसी बीच घर के समीप सड़क पार करने के दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने जोरदार से ठोकर मार दिया और भागने में सफल रहा. मौत के उपरांत आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और घटना स्थल पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई.

चार बेटों और तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

घटना की सूचना पर मढोडा इंस्पेक्टर नागेन्द्र सहनी, थानाध्यक्ष संग्राम सिंह, एसआई धिरेन्द्र सिंह, एएसाई इरफान खान पुलिस बल के साथ पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझने की कोशिश किया लेकिन आक्रोशित लोग सरकारी मुआवजा की मांग कर रहे थे. घटना के संबंध बताया जाता है कि अधेड़ व्यक्ति बकरीद में बंगलौर से घर आए थे. उनकी पत्नी बंगलौर में है. एक-दो दिनों में बंगलौर लौटने वाले थे. मृतक व्यक्ति को चार पुत्र तीन पुत्री है. मौत की खबर पर पत्नी जहरा खातून,पुत्र इब्राहिम, रहीम,शरीफ अहमद पुत्री सकीना,रेहाना फरजाना खातून की रो-रो कर बुरा हाल था. घटना के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम थी. पुलिस ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटी थी.

Also Read : स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और राज्यपाल की मौजूदगी में सिविल सर्जन को मिला सम्मान, बेहतर प्रदर्शन पर मिला प्रशस्ति पत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >