सारण में खेत में परवल तोड़ रहे बुजुर्ग पर गिरा ठनका, मौके पर मौत, महिला झुलसी

Saran News: जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया. गोरिया छपरा के सामने दियारा क्षेत्र में खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई.

Saran News: (छपरा से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट)
जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया. गोरिया छपरा के सामने दियारा क्षेत्र में खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

बुजुर्ग की मौके पर हुई मौत, महिला की हालत गंभीर

मृतक की पहचान रिविलगंज के भादपा नया बस्ती निवासी स्वर्गीय दुलारचंद चौधरी के 60 वर्षीय पुत्र जगलाल चौधरी के रूप में हुई है. वहीं घायल महिला की पहचान उसी गांव की 35 वर्षीय आरती देवी के रूप में की गई है.

परवल तोड़ते समय गिरी आकाशीय बिजली

प्राप्त जानकारी के अनुसार जगलाल चौधरी और आरती देवी खेत में परवल तोड़ रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी. बिजली की चपेट में आते ही जगलाल चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरती देवी गंभीर रूप से झुलसकर खेत में ही गिर पड़ीं.

अस्पताल में चल रहा महिला का इलाज

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. लगातार बदल रहे मौसम और वज्रपात की घटनाओं के बीच प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खेतों और खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है.

Also Read: सीवान में आंधी-बारिश में थमी ट्रेनों की रफ्तार, कई ट्रेनों का परिचालन बाधित, कई के रुट बदले, देखिए लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >