मढ़ौरा के होनहारों ने अभावों में रचा इतिहास, मजदूर की बेटी का बिहार पुलिस में चयन

Saran News: आर्थिक तंगी, अभाव और संघर्ष के बीच पले-बढ़े इन युवाओं ने साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे कोई मुश्किल बड़ी नहीं होती.

Saran News: (मढ़ौरा सारण से मनोकामना सिंह की रिपोर्ट)
बिहार पुलिस भर्ती की जारी मेरिट लिस्ट में मढ़ौरा प्रखंड के छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल कर इलाके का नाम रोशन किया है. आर्थिक तंगी, अभाव और संघर्ष के बीच पले-बढ़े इन युवाओं ने साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे कोई मुश्किल बड़ी नहीं होती. चयन की खबर मिलते ही गांवों में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

मजदूरी कर पिता ने पढ़ाया, बेटी ने खाकी पहन परिवार का सपना किया पूरा

सबसे प्रेरणादायक कहानी पकहां स्टेशन रोड निवासी ज्योति कुमारी की है. दैनिक मजदूर सुनील कुमार साह और गृहणी रामवती देवी की सबसे छोटी बेटी ज्योति ने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई कर बिहार पुलिस में जगह बनाई है. चार बहनों और एक भाई वाले बड़े परिवार में आर्थिक संकट हमेशा बना रहा, लेकिन ज्योति ने हार नहीं मानी.

मिडिल स्कूल से ग्रेजुएशन तक संघर्ष, अब मेहनत लाई रंग

ज्योति ने मढ़ौरा मिडिल स्कूल से आठवीं और हाई स्कूल से इंटर तक की पढ़ाई की. वर्तमान में वह जगदम कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही हैं. पिता मजदूरी कर परिवार और बच्चों की पढ़ाई का खर्च चलाते रहे. अंतिम चयन की खबर मिलते ही माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े.

यह नौकरी नहीं, संघर्ष की जीत है

परिजनों ने कहा कि यह सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि पूरे परिवार के संघर्ष और मेहनत की जीत है. वर्षों की कठिनाइयों के बाद आज परिवार को गर्व महसूस हो रहा है.

बिना बड़े कोचिंग के हासिल की सफलता

मढ़ौरा के अन्य सफल अभ्यर्थियों की कहानी भी संघर्ष से भरी रही. अधिकांश छात्रों ने बिना किसी बड़े कोचिंग संस्थान के, सेल्फ स्टडी और सीमित संसाधनों के सहारे यह सफलता हासिल की है.

इन होनहारों ने भी बढ़ाया इलाके का मान

सफल अभ्यर्थियों में सेमरहियां गांव के रामदेव मांझी, मुबारकपुर गावर निवासी लालबहादुर राय के पुत्र श्यामसुंदर राय, आटा गांव की राखी कुमारी और दामोदरपुर गांव के अमर मांझी प्रमुख रूप से शामिल हैं. इन सभी ने कठिन परिस्थितियों में मेहनत कर सफलता हासिल की है.

गांव के बच्चों के लिए बने प्रेरणा

ग्रामीण परिवेश और कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले इन युवाओं की सफलता अब इलाके के दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा बन गई है. मढ़ौरा में लोग इन होनहारों की मेहनत और लगन की जमकर सराहना कर रहे हैं.

Also Read: सोनपुर सैटेलाइट सिटी योजना पर संकट, एनजीटी ने बिहार रेरा पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, जानिए पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >