जेपी विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई का विस्तार, कई कॉलेजों में शुरू होंगे नए विषय

Saran News : जेपीयू का अहम फैसला, शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के लिए कॉलेजों को मिली मंजूरी

Saran News (प्रभात किरण हिमांशु) : छपरा जय प्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 से स्नातकोत्तर के कई प्रमुख विषयों के संचालन की अनुमति दी गयी है. रजिस्ट्रार डॉ नारायण दास ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि विश्वविद्यालय के कई महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर अध्ययन प्रारंभ किया जायेगा. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रथम चरण में प्रत्येक महाविद्यालय में अधिकतम तीन विषयों में ही स्नातकोत्तर अध्ययन प्रारंभ किया जायेगा. प्रत्येक विषय में न्यूनतम 32 सीट निर्धारित की गयी है तथा पाठ्यक्रम संचालन महाविद्यालय की आधारभूत संरचना एवं शिक्षकों की उपलब्धता के आधार पर किया जायेगा. जिन महाविद्यालयों में संबंधित विषयों में कम से कम तीन शिक्षकों की उपलब्धता होगी, वहीं नियमित रूप से स्नातकोत्तर कक्षाओं का संचालन संभव होगा.

जरूरत पड़ने पर शिक्षकों की होगी प्रतिनियुक्ति

आवश्यकता पड़ने पर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी की जा सकती है. इस समय प्रमंडल के कई ऐसे अंगीभूत महाविद्यालय हैं. जहां पीजी के प्रमुख विषयों की पढ़ाई नहीं होती है. जिससे छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी होती है. नोटिफिकेशन के अनुसार जगदम कॉलेज, राम जयपाल कॉलेज, गंगा सिंह कॉलेज, एचआर कॉलेज अमनौर, नंदलाल सिंह कॉलेज दाऊदपुर, राजा सिंह महाविद्यालय सीवान, विद्या भवन महाविद्यालय सीवान, नारायण महाविद्यालय गोरिया कोठी, भोला प्रसाद सिंह महाविद्यालय भोरे, महेंद्र महिला महाविद्यालय गोपालगंज, गोपेश्वर महाविद्यालय हथुआ, कमला राय महाविद्यालय गोपालगंज, वाइएन कॉलेज दिघवारा, एचआर महाविद्यालय मैरवा, पीएन कॉलेज परसा तथा जयप्रकाश महिला कॉलेज छपरा में पीजी के नये विषयों को शुरू करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है.

कॉलेजवार पीजी के इन विषयों का होगा संचालन

जगदम महाविद्यालय, छपरा

  • रसायन शास्त्र
  • राजनीति विज्ञान
  • अर्थशास्त्र
  • हिन्दी
  • अंग्रेजी

राम जयपाल महाविद्यालय, छपरा

  • गणित
  • अर्थशास्त्र
  • रसायनशास्त्र

गंगा सिंह महाविद्यालय, छपरा

  • इतिहास
  • गणित
  • राजनीति विज्ञान
  • भौतिकी
  • रसायनशास्त्र
  • अर्थशास्त्र
  • हिन्दी

एचआर कॉलेज, अमनौर

  • अर्थशास्त्र
  • इतिहास
  • राजनीति विज्ञान
  • मनोविज्ञान
  • हिन्दी

नन्द लाल सिंह महाविद्यालय, दाउदपुर

  • रसायनशास्त्र
  • भूगोल
  • अर्थशास्त्र
  • इतिहास
  • हिन्दी

राजा सिंह महाविद्यालय, सीवान

  • हिन्दी
  • राजनीति विज्ञान
  • इतिहास
  • मनोविज्ञान विद्या भवन महिला कॉलेज, सीवान
  • राजनीति विज्ञान
  • इतिहास
  • मनोविज्ञान
  • दर्शनशास्त्र
  • हिन्दी

नारायण महाविद्यालय, गोरियाकोठी

  • गणित
  • मनोविज्ञान
  • भूगोल
  • अर्थशास्त्र
  • हिन्दी
  • अंग्रेजी

भोला प्रसाद सिंह महाविद्यालय भोरे

  • रसायनशास्त्र
  • भौतिकी
  • जीव विज्ञान
  • वनस्पति विज्ञान
  • गणित
  • राजनीति विज्ञान
  • इतिहास
  • मनोविज्ञान
  • अंग्रेजी
  • हिन्दी

महेन्द्र महिला महाविद्यालय, गोपालगंज

  • राजनीति विज्ञान
  • मनोविज्ञान
  • अर्थशास्त्र
  • गृह विज्ञान
  • दर्शनशास्त्र
  • हिन्दी
  • संस्कृत
  • अंग्रेजी
  • इतिहास

गोपेश्वर महाविद्यालय, हथुआ

  • रसायनशास्त्र
  • इतिहास
  • राजनीति विज्ञान
  • अर्थशास्त्र
  • हिन्दी
  • दर्शनशास्त्र

कमला राय महाविद्यालय, गोपालगंज

  • भौतिकी
  • रसायनशास्त्र
  • वनस्पति विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • भूगोल
  • इतिहास
  • मनोविज्ञान
  • दर्शनशास्त्र
  • अर्थशास्त्र
  • अंग्रेजी
  • उर्दू
  • हिन्दी
  • संस्कृत

यदुनंदन महाविद्यालय, दिघवारा

  • भौतिकी
  • राजनीति विज्ञान
  • भूगोल
  • अर्थशास्त्र

एचआर कॉलेज, मैरवा

  • भौतिकी
  • रसायनशास्त्र
  • राजनीति विज्ञान
  • इतिहास
  • हिन्दी

प्रभुनाथ महाविद्यालय, परसा

  • राजनीति विज्ञान
  • हिन्दी
  • इतिहास
  • रसायनशास्त्र
  • जीव विज्ञान

जय प्रकाश महिला महाविद्यालय, छपरा

  • राजनीति विज्ञान

Also Read : सीवान: सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक कुमार के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित, छात्रों ने किया स्वागत गीत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >