मांझी और रिविलगंज थाने पहुंचे एसएसपी, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

Saran News : देर रात थानों में पहुंचे एसएसपी, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

छपरा से अयूब रजा की रिपोर्ट
Saran News : जिले में अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने देर रात्रि तक मांझी थाना एवं रिविलगंज थाना का औचक निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों थानों में लंबित कांडों,वारंटों के निष्पादन, अनुसंधान की प्रगति तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की.निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने थाना अभिलेखों, कांड पंजी,मालखाना,गिरफ्तारी अभियान, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन से संबंधित अभिलेखों की जांच की.उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा गंभीर कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया. एसएसपी ने रात्रि गश्ती व्यवस्था,अपराध नियंत्रण के लिए की जा रही कार्रवाई तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया.उन्होंने थाना पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाए तथा आम लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए.

जनसुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर फोकस

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है.किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.सभी पुलिस पदाधिकारी अपने- अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतें.निरीक्षण के दौरान संबंधित थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.एसएसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Also Read : पहाड़पुर में टॉवर पर चढ़ी युवती बनी चर्चा का विषय, भूमि स्वामी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >