Saran News: गड़खा में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, काम पर जाते समय हुआ हादसा

Saran News: सारण के गड़खा थाना क्षेत्र के मिनापुर बाजार में सोमवार सुबह मजदूरी करने जा रहे साइकिल सवार मजदूर की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई. हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी बाइक चालक की पहचान में जुटी है.

Saran News (राणा सिंह पिन्टू की रिपोर्ट): सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के मिनापुर बाजार में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान मिनापुर गांव निवासी स्वर्गीय मदन पंडित के 60 वर्षीय पुत्र भोला पंडित के रूप में हुई है. वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.

मजदूरी करने जाते समय हुआ हादसा

बताया जाता है कि भोला पंडित सोमवार सुबह साइकिल से मजदूरी करने घर से निकले थे. जैसे ही वे मिनापुर बाजार स्थित एक किराना दुकान के समीप पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भोला पंडित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

हादसे के बाद बाइक सवार फरार

घटना को अंजाम देने के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल मजदूर के परिजनों को सूचना दी. इसके बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए गड़खा पीएचसी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

पुलिस का कहना है कि फरार बाइक चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. घटना के बाद मृतक की पत्नी इंदु देवी, पुत्र सुदामा पंडित और चंदन पंडित सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: Saran News: तालाब में डूबने से 11 वर्षीय छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >