सीएचसी के वैक्सीन कक्ष में आग लगने से मची अफरा-तफरी

Saran News : सीएचसी में आग से अफरातफरी, समय रहते नियंत्रण से बचा बड़ा नुकसान

परसा (सारण) से मोहम्मद युसूफ की रिपोर्ट
Saran News : परसा सीएचसी के वैक्सीनेशन स्टॉक रूम में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. आग की चपेट में आने से वैक्सीन को सुरक्षित रखने वाला फ्रीजर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.घटना के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया.

समय रहते नियंत्रण से बचा बड़ा नुकसान

सूचना मिलने पर दरियापुर से अग्निशमन दल की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझाई जा चुकी थी. स्वास्थ्य कर्मियों की सूझबूझ से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण बिजली की शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

Also Read : राजेंद्र नगर बस स्टैंड की जमीन कब्जाने का मामला, गोपालगंज कोर्ट में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >