जलनिकासी व्यवस्था फेल, तरैया बाजार में लोगों को आवागमन में परेशानी

Saran News : बारिश का पानी जमा होने से राहगीरों और दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ीं

Saran News (मनोज कुमार) : प्रखंड के तरैया बाजार में मुख्य सड़क किनारे पानी निकासी के लिए बने नाले का निकासी बंद होने से आमजन व राहगीर परेशान. तरैया में शुक्रवार की सुबह में जमकर  बारिश होते ही सड़कों की नरकीय स्थिति देखने को मिला.  तरैया – मढ़ौरा, तरैया – मसरख एसएच 73 मुख्य सड़क के किनारे बारिश की पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण किया गया था. पानी निकासी के लिए जगह – जगह  नाले में सुराग बना हुआ था. नाले के सुराग को व्यवसायियों के द्वारा कूड़ा – कचरा डालकर बंद कर दिये जाने से सड़कों पर बारिश की पानी लगने से आमजन व राहगीर परेशान है. वहीं दर्जनों जगहो पर नाला क्षतिग्रस्त हो चुके है.

नाले पर अतिक्रमण और कचरे से तरैया बाजार की हालत बदहाल

तरैया शिव मंदिर से तरैया-मसरख मोड़,भगवती स्थान तक सड़कों पर बारिश के पानी लगने से तथा उसमें कचड़े बज बजाने से आमजनों व राहगीरों को चलना दुश्वार हो गया है. तरैया में बरसात की पहली बारिश से बाजार की सडकों पर बारिश का पानी लगने से गाड़ियों की आवाजाही से कीचड़ पड़ने से राहगीरों व बाइक चालकों के बाइक व कपड़े कीचड़ में तब्दील हो जा रहे है. बारिश होते ही सड़क कीचड़ में तब्दील हो गये है. सड़क किनारे बने नाला व्यवसायियों के कब्जे में है. नाले पर व्यवसायियों के द्वारा दुकानें सजा दिये जाते है. ठेला,खोमचा, मुर्गा काटने की दुकानें नाले पर लगती है. जिस कारण आमलोगों व राहगीरों को चलना दुश्वार हो गया है. सड़कों पर कीचड़ व पानी जमे हुए है नाले व्यवसायियों के कब्जे में राहगीर चले तो कैसे चले.

नाला निर्माण की उठी मांग

तरैया-अमनौर रोड में बारिश का एक फीट पानी जमे हुए है.उक्त सड़क से पैदल चलना मुश्किल है. उक्त सड़कों के किनारे बसे ग्रामीणों व दुकानदारों का व्यवसाय बारिश के पानी के कारण ठप हो जाते है. तरैया बाजार में तरैया – अमनौर रोड में नाला निर्माण की अति आवश्यकता है.

Also Read : जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने शिविर को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >