गंडक नहर पुल के नीचे कचरे का अंबार, जेसीबी से शुरू हुई सफाई

Saran News : नहर पुल के नीचे वर्षों से जमा कचरा हटाने की कवायद, पानी छोड़ने की अटकलें तेज

तरैया (सारण) से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Saran News : मढ़ौरा एसएच 73 मुख्य मार्ग में स्थित तरैया – मुरलीपुर गंडक नहर पुल के नीचे फेंके गये कचरे की ढेर को जेसीबी से सफाई का कार्य शुक्रवार को शुरू हुआ. गंडक नहर पुल के आसपास मीट मछली के थोक व खुदरा बिक्री करने वाले दर्जनों व्यवसायियों के द्वारा मीट – मछली बिक्री के बाद जो चोइटा व कचरे निकलते है. सीधे पुल से नीचे फेंक दिये जाते है. बड़ा -बड़ा थर्मोकोल के डब्बे भी फेंक कर पुल के नीचे से पानी के रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है.

गंडक नहर की सफाई शुरू होते ही किसानों में बढ़ी आस, जल्द पानी आने की उम्मीद

वहीं तरैया बाजार के फल व मिठाई के व्यवसायियों के द्वारा ढेला व पीकअप पर कचरे लाद कर गंडक नहर पुल के नीचे चोरी व चुपके से रात्रि में फेंके जाते है. पुल के नीचे कचरे की बदबू से आसपास के आमजन व राहगीर परेशान है. पुल से आने जाने वाले राहगीर बदबू के कारण नाक पर रुमाल व गमछा रखकर आते जाते है. गंडक विभाग ने पुल के नीचे कचरे की ढेर को जेसीबी से सफाई कराने का कार्य शुरू किया. सफाई कार्य को देखकर आसपास के लोगों व किसानों में चर्चा है कि लगता है अब नहर में पानी आयेगा. इसीलिए सफाई का कार्य हो रहा है. नहर में पानी आते ही किसान खेतों को तैयार कर धान के बिचड़े डालने को मन बना रहे है.

Also Read : जेपीयू नामांकन: छपरा, सीवान और गोपालगंज से उमड़े आवेदन, 40 हजार पार पहुंचने की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >