सारण में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, सोशल मीडिया से कराई जा रही पहचान

Saran News : फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए नमूने, युवक की पहचान अब भी अधूरी, पुलिस रिकॉर्ड का लिया जा रहा सहारा

छपरा से अयूब रजा की रिपोर्ट
Saran News : जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत माया टोला नहर के समीप एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई.जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम ग्रामीणों ने नहर किनारे लगभग 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा.इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना खैरा थाना पुलिस को दी.सूचना मिलते ही खैरा थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों का सहारा लिया.वहीं घटना की सूचना फॉरेंसिक टीम को भी दी गई.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाने के लिए विभिन्न स्थानों से नमूने एकत्र किए. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों तथा लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड के आधार पर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है. वहीं इस संबंध में खैरा थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान ने बताया कि अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है.पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : शहजाद को पीट-पीटकर मारनेवाले 5 अरेस्ट; तड़पता छोड़नेवाला दारोगा सस्पेंड, 2 होमगार्ड सेवामुक्त होंगे, थानेदार पर शोकॉज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >