‘द इंडियन लेनिन – बाबू जगदेव’ का भव्य प्रीमियर, पटना में कला संस्कृति मंत्री ने किया लोकार्पण

Saran News : देशभर के प्रीमियर शो में उमड़ी भीड़, लोगों ने श्रद्धापूर्वक याद किए बाबू जगदेव प्रसाद

Saran News (विकास कुमार) : सामाजिक न्याय, समानता एवं स्वाभिमान के महानायक अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद के संघर्षमय जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म “द इंडियन लेनिन – बाबू जगदेव” का आज देश के विभिन्न प्रमुख सिनेमाघरों में भव्य उद्घाटन एवं प्रीमियर शो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. आज पटना स्थित वीणा सिनेमा हॉल में प्रीमियर शो का लोकार्पण बिहार के कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के द्वारा सम्पन्न हुआ. इस मौके पर गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं स्वर्गीय जगदेव प्रसाद के पुत्र नागमणि, फिल्म के निर्देशक प्रेम कुमार विद्यार्थी,सम्राट अशोक विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय लोक चेतना पार्टी के राष्ट्रीय सचिव-सह-मीडिया प्रभारी राजेश कुशवाहा तथा अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद जी के परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया.

शोषित-वंचित वर्गों की आवाज बनी ‘द इंडियन लेनिन – बाबू जगदेव’ फिल्म

फिल्म के प्रदर्शन को लेकर दर्शकों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों में भारी उत्साह देखने को मिला.विभिन्न शहरों में आयोजित प्रीमियर शो में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद के विचारों एवं संघर्ष को श्रद्धापूर्वक याद किया. यह फिल्म बाबू जगदेव प्रसाद के त्याग, बलिदान, संघर्ष एवं सामाजिक परिवर्तन की विचारधारा को बड़े पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है.फिल्म समाज के शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई और सामाजिक चेतना के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रही है. फिल्म के निर्माता सुभाष कुमार एवं अन्य सदस्य गण तथा फिल्म के निर्देशक प्रेम कुमार विद्यार्थी ने कहा कि यह फिल्म समाज को जागरूक करने से नई पीढ़ी को संघर्ष की प्रेरणा देने एवं बाबू जगदेव प्रसाद के विचारों को देशभर तक पहुँचाने का एक ऐतिहासिक प्रयास है.

Also Read : सीवान में बंद घर से लाखों की चोरी मामले में हिरासत में दो संदिग्ध, पुलिस कर रही पूछताछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >