परसा दरोगा राय चौक से इंदिरा मार्केट तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Saran News : बार-बार चेतावनी के बाद भी नहीं माने दुकानदार, नगर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

परसा (सारण) से मोहम्मद यूसुफ की रिपोर्ट
Saran News : नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर नगर प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए परसा दरोगा राय चौक से हॉस्पिटल रोड होते हुए इंदिरा मार्केट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया.नगर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया.जानकारी के अनुसार, नगर प्रशासन द्वारा पूर्व में कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी थी. इसके बावजूद कई दुकानदारों द्वारा सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण कर लिया गया था, जिससे आम लोगों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी. इसी को लेकर नगर कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) रजनीश कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान नगर प्रशासन की टीम ने सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया तथा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हजारों रुपये का चालान भी काटा.

अतिक्रमण मुक्त होगा शहर, नगर प्रशासन ने शुरू किया लगातार अभियान

इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में दुकानदारों को सड़क और नाले की भूमि पर कब्जा नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई. नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि बार-बार चेतावनी और कार्रवाई के बावजूद अतिक्रमण करने वाले दर्जनों दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया है.यदि भविष्य में कोई दुकानदार पुनः अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके विरुद्ध और भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.अतिक्रमण हटाओ अभियान में एएसआई मनोज कुमार, पवन कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, पुलिस राय, सोनू कुमार, बबलू कुमार, अजय कुमार सहित नगर प्रशासन एवं थाना के कई पुलिसकर्मी और कर्मी मौजूद रहे. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद बाजार क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप का माहौल देखा गया.

Also Read : पहाड़पुर में टॉवर पर चढ़ी युवती बनी चर्चा का विषय, भूमि स्वामी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >