छपरा में साइबर माफियाओं पर शिकंजा, दर्जनों दुकानों में थाना टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी

Saran News: सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में गुरुवार को साइबर थाना छपरा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मकेर बाजार समेत कई जगहों पर संचालित साइबर दुकानों में छापेमारी की.

Saran News: (पप्पू मिश्रा की रिपोर्ट) सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में गुरुवार को साइबर थाना छपरा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मकेर बाजार समेत कई जगहों पर संचालित साइबर दुकानों में छापेमारी की. अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. कार्रवाई के दूसरे दिन शुक्रवार को मकेर बाजार की अधिकांश साइबर दुकानें बंद रहीं.

जानकारी के अनुसार, साइबर थाना की टीम ने भाथा रोड स्थित एक साइबर दुकान पर छापेमारी कर दुकानदार मोनू कुमार को हिरासत में लिया और अपने साथ छपरा ले गई. हालांकि पुलिस की ओर से अब तक गिरफ्तारी के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

छापेमारी की भनक लगते ही दुकानें बंद कर फरार हुए संचालक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही बाजार में छापेमारी की खबर फैली, कई साइबर दुकान संचालकों ने अपनी दुकानों में ताला बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए. टीम ने कुछ बंद दुकानों पर अपना ताला भी लगा दिया. इस कार्रवाई के बाद साइबर कारोबार से जुड़े लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है.

17 दुकानों की सूची लेकर पहुंची थी टीम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साइबर थाना की टीम मकेर क्षेत्र की कुल 17 दुकानों की सूची लेकर पहुंची थी. टीम ने कुछ दुकानों में छापेमारी शुरू ही की थी कि बाकी संचालकों को इसकी भनक लग गई और वे दुकान बंद कर फरार हो गए.

साइबर फ्रॉड और फर्जी दस्तावेजों को लेकर प्रशासन सतर्क

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में साइबर फ्रॉड, संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन और महत्वपूर्ण दस्तावेजों के फर्जी तरीके से बनाए जाने की शिकायतों को लेकर प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है. इसी कड़ी में करीब एक माह पूर्व बघाकोल से पप्पू कुमार को सुपौल थाना पुलिस ने हिरासत में लिया था.

पुलिस की कार्रवाई से बाजार में चर्चा का माहौल

लगातार हो रही कार्रवाई के बाद मकेर बाजार में दिनभर इस छापेमारी की चर्चा होती रही. लोग इसे साइबर अपराध पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई के रूप में देख रहे हैं.

ALSO READ:

ALSO READ: दिघवारा स्टेशन पर है दो दर्जन ट्रेनों का ठहराव, फिर भी रोशनी, शौचालय और शेड की कमी से यात्रियों की बढ़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >