सारण (मांझी) से हेमंत शर्मा की रिपोर्ट
Saran News : कृषि विज्ञान केन्द्र, माँझी द्वारा “खेत बचाओ अभियान” के तहत तीसरे दिन जिले के माँझी प्रखण्ड के डुमरी, कबीरपार एवं घोरहट गाँवो में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कृषि विज्ञान केन्द्र, माँझी के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. संजय कुमार राय ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी . साथ ही डॉ. राय ने कृषि विज्ञान केन्द्र माँझी में किए जाने वाले विभिन्न विषयों के प्रशिक्षण, भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन, खेती में हरी खाद का उपयोग एवं लाभ के बारे में विस्तृत में बताया. उद्यान विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र चंदोला ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती के बारे में किसानों को विस्तृत में बताया.
खेत बचाओ अभियान में 160 किसानों ने लिया भाग, आधुनिक खेती पर मिला प्रशिक्षण
कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ डॉ. सुषमा टम्टा ने जीरो टीलेज मशीन से धान की सीधी बुवाई, लैंड लेसर लेवलर से जमीन का समतलीकरण एवं किसान सारथी ऐप महत्व के बारे में किसानों को विस्तृत में बताया. कार्यक्रम में डुमरी, कबीरपार एवं घोरहट गांवो से विकास कुमार यादव, बीरेंद्र यादव, संजय यादव, सवालिया यादव, रंजय कुमार, सिंकू देवी, सरिता देवी, रीना देवी, तारकेश्वर भारती, मीरा भारती, मदन भारती, नागेन्द्र महतो, रामावती देवी, निशा भारती, अजय भारती, राज बहादुर भारती, राजमंगल साह, पृथ्वीचंद भारती, मिनता देवी सहित कुल 160 महिला एवं पुरुष किसानों ने प्रतिभाग किया. कृषि विज्ञान केन्द्र, माँझी से श्री राकेश कुमार एवं उमाशंकर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया.
