दिघवारा प्रखंड सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ चुनाव

Saran News : चुनाव के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की रही कड़ी निगरानी

Saran News (अमित कुमार) : नगर पंचायत दिघवारा की सशक्त स्थायी समिति के लिए रविवार को प्रखंड सभागार में चुनाव हुआ.इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखे वहीं प्रखंड मुख्यालय के आसपास समर्थकों का जमावड़ा दिखा.चुनाव में वार्ड संख्या 01 के वार्ड पार्षद हरेंद्र राय ,वार्ड संख्या 13 की पार्षद उमरावती देवी  तथा वार्ड संख्या 17 की पार्षद मीना देवी ने सशक्त स्थायी समिति के नए सदस्य के रूप में जीत दर्ज की.मिली जानकारी के मुताबिक कुल 16 पार्षदों ने सशक्त स्थायी समिति के तीन पदों के लिए हुए मतदान में हिस्सा लिया.

वार्ड पार्षदों के मतदान से चुने गए स्थायी समिति के सदस्य

मतगणना में सशक्त स्थायी समिति 01 के लिए वार्ड 01 के वार्ड पार्षद हरेंद्र राय को 10 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी वार्ड 05 की वार्ड पार्षद सपना देवी को केवल 3 मत मिला.सशक्त स्थायी समिति संख्या 02 के लिए हुए चुनाव में वार्ड 13 की वार्ड पार्षद उमरावती देवी को 11 मत मिले वहीं उनकी प्रतिद्वंदी वार्ड 06 की वार्ड पार्षद प्रेमशीला देवी को महज 4 मत मिल सका. सशक्त स्थायी समिति 03 के लिए हुए चुनाव में वार्ड 17 की वार्ड पार्षद मीना देवी को 10 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी आभा देवी को 4 मत मिला वहीं तीसरी प्रत्याशी शहजादी खातून को एक भी मत नहीं मिला.इसके पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित समय से शुरू हुई.

निर्वाचित पार्षदों ने ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने का भरोसा दिलाया

नामांकन, मतदान और मतगणना की निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए गए. इसके उपरांत विजयी उम्मीदवारों को निर्वाची पदाधिकारी सह सोनपुर एसडीओ द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर शपथ दिलाई गई.चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी गुट के समर्थकों को उत्साहित देखा गया. विजयी सदस्यों ने कहा कि वे लोग नगर पंचायत के विकास के लिए एकजुट व समर्पित होकर कार्य करेंगे.जो जिम्मेवारी मिली है उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन होगा.चुनाव के दौरान अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी नूरी परवीन, बीडीओ अमर नाथ, बीसीओ रामबरन प्रसाद व थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

Also Read : गोपालगंज: बेटे को घेरने के बाद पिता पर किया गया हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >