तरैया से लापता दो नाबालिग सकुशल बरामद, 48 घंटे के बाद दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिलीं छात्राएं

Saran News: सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र से लापता हुई नौवीं कक्षा की दो नाबालिग छात्राओं को 48 घंटे बाद दिल्ली रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया.

Saran News: सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र से लापता हुई नौवीं कक्षा की दो नाबालिग छात्राओं को 48 घंटे बाद दिल्ली रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया. स्कूल जाने के लिए घर से निकली दोनों सहेलियों के अचानक गायब होने से परिवारों में दहशत का माहौल था. दिल्ली रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालत में घूमते देख आरपीएफ ने दोनों को अपने संरक्षण में ले लिया और पूछताछ के बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी.

स्कूल पहुंचीं, लेकिन घर नहीं लौटीं

जानकारी के अनुसार अंधरबाड़ी डुमरी निवासी मनीषा कुमारी ने शनिवार की सुबह अपनी सहेली किशुनपुरा निवासी खुशबू कुमारी को फोन कर मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरिया आने के लिए बुलाया था. दोनों छात्राएं विद्यालय पहुंचीं, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटीं. देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उनकी तलाश शुरू की गई.

परिजनों ने थाने में लगाई गुहार

काफी खोजबीन के बावजूद दोनों छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने तरैया थाना में अलग-अलग आवेदन देकर छात्राओं की बरामदगी की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उनकी तलाश में जुट गई और संभावित ठिकानों पर छानबीन शुरू कर दी.

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालत में मिलीं छात्राएं

इसी बीच सोमवार को सूचना मिली कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घूम रही दो किशोरियों को आरपीएफ ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने संरक्षण में लिया है. पूछताछ के दौरान दोनों की पहचान होने पर आरपीएफ ने स्थानीय पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद एक छात्रा का भाई दिल्ली पहुंचा और अपनी बहन की पहचान की.

आखिर दिल्ली कैसे पहुंचीं

वहीं,दोनों छात्राओं को वापस लाने के लिए तरैया थाना पुलिस की टीम भी दिल्ली रवाना हो गई. छात्राओं के सकुशल मिलने की खबर से परिजनों ने राहत की सांस ली. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों छात्राओं को पुलिस अभिरक्षा में तरैया लाया जाएगा. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा. पुलिस यह भी जांच करेगी कि दोनों छात्राएं दिल्ली कैसे पहुंचीं और उनके वहां जाने के पीछे क्या कारण था.

Also Read: saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >