भाजपा में शामिल होते ही पूर्व MLC प्रत्याशी की स्कॉर्पियो पर हमला, पटना में तोड़फोड़, सम्राट चौधरी ने लिया संज्ञान

सारण के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुशांत सिंह के भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद पटना में उनकी स्कॉर्पियो पर हमला हुआ. घटना के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तत्काल संज्ञान लिया है और पुलिस जांच में जुटी है.

Saran News : सारण के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुशांत सिंह के भारतीय जनता पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद राजधानी पटना में उनकी स्कॉर्पियो पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया. घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है.

भाजपा जॉइन करने के बाद हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई को सुशांत सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी. उसी दिन पटना में मौजूद रहने के दौरान असामाजिक तत्वों के एक समूह ने उनकी स्कॉर्पियो को निशाना बनाया. उपद्रवियों ने वाहन में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा.

सम्राट चौधरी ने लिया तत्काल संज्ञान

घटना की जानकारी मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया. उन्होंने सुशांत सिंह से फोन पर बात कर पूरी घटना की जानकारी ली और उन्हें पटना स्थित अपने आधिकारिक आवास पर मुलाकात के लिए बुलाया.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Saran

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >