सारण में मां भगवती मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं से गूंजा पचलख नवादा

Saran Kalash Yatra : सारण के पचलख पंचायत के पचलख नवादा गांव में नवनिर्मित मां भगवती मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव और अखंड अष्टजाम के शुभ अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई.

Saran Kalash Yatra : (मोहम्मद यूसुफ) सारण के पचलख पंचायत के पचलख नवादा गांव में नवनिर्मित मां भगवती मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव और अखंड अष्टजाम के शुभ अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में निकली इस यात्रा ने पूरे गांव को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया.

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई कलश यात्रा

कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई. श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरे. यात्रा में महिलाओं की बड़ी भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही.

Saran News : जयकारों से गूंज उठा पूरा गांव

लाल और पीले पारंपरिक वस्त्रों में सजे श्रद्धालु मां भगवती के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. पूरे मार्ग में धार्मिक नारों और भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही. श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखते ही बन रही थी.

Parasa News : ग्रामीणों ने किया स्वागत

कलश यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया. कई स्थानों पर पेयजल और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई थी. इससे यात्रा में शामिल लोगों को काफी सुविधा मिली.

मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठान

यात्रा गांव का भ्रमण करने के बाद पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए. मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर विशेष पूजा की.

आसपास के गांवों से भी पहुंच रहे श्रद्धालु

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मां भगवती मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह है. अखंड अष्टजाम के साथ चल रहे इस धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. आगामी दिनों में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

Maa Bhagwati Temple: भाईचारे और संस्कृति का संदेश

ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति, आयोजन समिति और स्थानीय ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Also Read : पूर्व सरपंच की बहु अर्चना कुमारी ने BPSC में मारी बाजी, सप्लाई इंस्पेक्टर बन बढ़ाया सारण का मान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >