सारण जदयू महिला प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक, पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

सारण जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ ने सर्किट हाउस में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया. बैठक में कुमारी खुशबू रानी की उपस्थिति में संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक महिलाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया.

Saran JDU Mahila Prakoshth: सारण जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित हुई. प्रकोष्ठ की उत्तरी बिहार प्रभारी कुमारी खुशबू रानी की उपस्थिति में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला महिला अध्यक्ष कुसुम देवी ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल मौजूद रहे.

बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों, महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गयी. वक्ताओं ने संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया. महिला कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गयी.

महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका पर हुई चर्चा

बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि संगठन के विस्तार में महिला कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. पंचायत और बूथ स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से संगठन को और मजबूती मिलेगी.

बैठक में बिहार प्रदेश जदयू किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष भोला सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, मुख्यालय प्रभारी ई. प्रभाष शंकर एवं शम्भू मांझी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे.

महिला प्रकोष्ठ की ओर से गुड्डी जायसवाल, धनवंती देवी, कुसुम रानी, सविता तिवारी, पुष्पा देवी, उषा देवी, शांति देवी, चंदा कुमारी, संध्या देवी, उर्मिला देवी, रेखा देवी, रेणु देवी, आशा देवी और कल्याणी देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं.

इसे भी पढ़ें: सारण के मशरक में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >