छपरा: आपसी विवाद में चचेरे भाई ने दो भाइयों को मारा चाकू, एक की मौत, दूसरा पीएमसीएच रेफर…

Saran Crime News: छपरा में आपसी विवाद में चचेरे भाई ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया. जिसमें से एक की मौत हो गई. इस हमले में मौत के बाद पूरे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है.

Saran Crime News: छपरा में आपसी विवाद में चचेरे भाई ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया. जिसमें से एक की मौत हो गई. इस हमले में मौत के बाद पूरे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. इसको लेकर पुलिस कैंप कर रही है. घटना छपरा जिला के जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगोलापुर गांव की बताई जा रही है. जो चाकू मारा है और जो मरने वाले हैं दोनों चचेरे भाई बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार पहले से दोनो परिवार में आपसी विवाद चल रहा था.

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सोमवार की देर शाम लड़ाई हुई. जिसमें दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला कर दिया. मृतक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगोलापुर गांव निवासी जलेश्वर तिवारी के 35 वर्षीय पुत्र राजकुमार तिवारी के रूप में हुई है. छोटा भाई राजकिशोर तिवारी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. उसे बेहतर इलाज के लिए गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: बक्सर के बनकट गांव में डायरिया का प्रकोप, मरीजों की संख्या पचास के पार, अस्पताल के ओटी में करना पड़ा इलाज…

मृतक के भाई ने कहा- ऑटो से खींचकर मारने लगे चाकू

घटना के संबंध में मृतक के भाई अरबिंद कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों भाई दिल्ली से घर आ रहे थे. सोमवार की शाम को छपरा जंक्शन से ऑटो से घर आ रहे थे. तभी मंगोलापुर गांव से पहले घात लगाए लोगों ने ऑटो से खींचकर लड़ाई करने लगे. गाली गलौज करने लगे और विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया. इस दौरान एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा भाई जान बचाकर भाग निकला.

ये भी पढ़ें: पूर्णिया में तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर…मौत, राशन लाने जा रही थी दुकान…

घटना के संबंध में पुलिस ने क्या कहा?

एसपी डॉ कुमार आशिष ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर घटना हुई है. उन्होंने बताया है कि जमीन के विवाद पिछले काफी दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. एक पक्ष रक्षाबंधन के मौके पर घर आया था. इसी बीच सोमवार को उन्हीं सब बातों को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए.

घटना के बाद पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना के बाद दोनों जख्मियों को जलालपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के अभाव में राजकुमार तिवारी की मौत हो गई. देर शाम तक पीएचसी पर परिजनों का हंगामा जारी रहा. पुलिस भी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को शांत कराने में जुटी रही. जलालपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को समझाया-बुझाया जा रहा है.

सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >