Saran News : सारण क्रिकेट प्रीमियर लीग से मिलेगा युवा खिलाड़ियों को सुनहरा मंच

Saran News : आगामी सितंबर माह में राजेंद्र स्टेडियम में सारण क्रिकेट लीग का आयोजन किया जायेगा. जिसमें 10 विधानसभा के नाम की 10 टीमें भाग लेंगी.

छपरा. आगामी सितंबर माह में राजेंद्र स्टेडियम में सारण क्रिकेट लीग का आयोजन किया जायेगा. जिसमें 10 विधानसभा के नाम की 10 टीमें भाग लेंगी. यह युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका होगा. इस आयोजन की परिकल्पना सांसद राजीव प्रताप रूडी ने की है. उन्होंने कहा बिहार की धरती आज केवल राजनीति, संस्कृति और बौद्धिक समृद्धि तक सीमित नहीं रही. बल्कि अब वह खेल के क्षेत्र में भी अपनी नई पहचान गढ़ रही है. बिहार के पटना, राजगीर, बेगूसराय, भागलपुर के साथ साथ दिल्ली में भी खेलो इंडिया के बिहार संभाग का आयोजन हो रहा है. बिहार के विभिन्न जिलों में खेल की अलख जल रही है. इसी कड़ी में अब सारण जिला एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व आयोजन की दहलीज पर खड़ा है. सारण क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी की दूरदृष्टि और प्रेरणा से स्वरूप आकार ले रहा है. उनका यह प्रयास सारण के उभरते युवाओं को एक सुनहरा मंच प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. जहां प्रतिभा का चयन नहीं, उसका उत्सव होगा. इसमें छपरा वारियर्स, गड़खा राइडर्स, मढ़ौरा ईगल्स, परसा लायंस, सोनपुर किंग्स, अमनौर टाइगर्स जैसी टीमें आमने-सामने होंगी. यह आयोजन न केवल एक खेल प्रतियोगिता है. बल्कि यह सारण के युवाओं के आत्मविश्वास का उत्सव होगा. 13 वर्ष या उससे अधिक आयु के खिलाड़ी ऑनलाइन माध्यम से पंजीयन कर हिस्सा ले सकते हैं. इस पहल की सबसे प्रेरणादायक झलक है वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी. जिन्होंने ग्रामीण पृष्ठभूमि से उठकर क्रिकेट की बारीकियों में महारत हासिल की है और आज इस टूर्नामेंट के माध्यम से आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >