Chapra News : अप लिच्छवी एक्सप्रेस पर पथराव के मामले में आरपीएफ ने दर्ज की प्राथमिकी

Chapra News : छपरा रेल थाना क्षेत्र के एकमा रेलवे स्टेशन पर अप लिच्छवी एक्सप्रेस पर अज्ञात उपद्रवियों द्वारा पथराव किये जाने का मामला सामने आया है.

एकमा. छपरा रेल थाना क्षेत्र के एकमा रेलवे स्टेशन पर अप लिच्छवी एक्सप्रेस पर अज्ञात उपद्रवियों द्वारा पथराव किये जाने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की. रेल थाना छपरा के प्रभारी के अनुसार जब ट्रेन मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे के एकमा स्टेशन पर पहुंची, तब उसके कुछ कोच के दरवाजे अंदर से बंद थे, जिसमें यात्री बैठे हुए थे. स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद बाहर खड़े कुछ लोगों ने अंदर बैठे यात्रियों से दरवाजे खोलने की मांग की. जब यात्रियों ने दरवाजा खोलने से इनकार किया, तो स्टेशन पर मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. ट्रेन के चलते ही कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया, जिससे रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचा. आरपीएफ ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पथराव और रेलवे संपत्ति को क्षति पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से संयम बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है. वहीं पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हेतु शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >