रिविलगंज में भाजपा की कार्यशाला, पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया. अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बूथों और धार्मिक स्थलों पर आशीर्वाद का दीया जलाना भी शामिल है.

Seva Sankalp Abhiyan: भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का शुभारंभ विधायक छोटी कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. अध्यक्षता प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने की.

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों पर चर्चा की गयी.

नरेंद्र मोदी का जीवन देशसेवा को समर्पित

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देशसेवा के लिए समर्पित है. उनका 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सभी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शन का काम करता है. उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

विधायक ने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रियता के साथ जुटने की अपील की.

बूथों और धार्मिक स्थलों पर जलाया जायेगा आशीर्वाद का दीया

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर की शाम सात बजे बूथों पर लाभार्थियों, मंदिरों और मठों में आशीर्वाद का दीया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की जायेगी.

जिला प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले 13 प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी. उन्होंने अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया.

पंचायत अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रभारी रहे मौजूद

कार्यशाला में शेखर सिंह, गुड्डू साह, डॉ तारकेश्वर तिवारी, ददन सिंह, अमित कु सिंह, गामा सिंह, संजय वारसी, प्रियकांत कुशवाहा, शत्रुध्न प्रसाद, संजीव सिंह, धर्मेंद्र सिंह, उमेश सिंह, राजकुमारी देवी, अंजली सिंह, महेश गुप्ता, मनजीत ठाकुर समेत सभी पंचायत अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रभारी मौजूद रहे.

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन राज कुमार तिवारी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >