Bihar News: 11 करोड़ की लागत से सोनपुर मेला क्षेत्र में बनेगा RCC पुल, भीड़ कंट्रोल में मिलेगी मदद

Bihar News: सारण के हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला परिक्षेत्र में छपरा-सोनपुर मार्ग पर नया आरसीसी पुल बनने की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. लगभग 11 करोड़ की लागत से बनने वाला यह पुल ग्रामीणों और मेला आने वालों के लिए सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित करेगा और गंडक पुल पर यातायात का दबाव घटाएगा.

Bihar News: हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला क्षेत्र के विकास के लिए हर दिन कुछ नये आयाम लिखे जा रहे हैं. एक तरफ जहां सोनपुर को नगर पंचायत से नगर परिषद में प्रमोशन मिल गया है वही सोनपुर शहरी क्षेत्र का दायरा भी बढ़ाने की कवायत शुरू हो गयी है. इधर जिलाधिकारी अमन समीर और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से एक और पुल निर्माण योजना स्वीकृत कर ली गयी है और उसकी प्रशासनिक स्वीकृति भी राज्य सरकार के वित्त विभाग ने दे दी है.

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार के अनुसार हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला परिक्षेत्र में स्थित छपरा-सोनपुर पथ भाया गोला बाजार- छोवा मिल- दुधैलामठ में उच्च स्तरीय आरसीसी पुल के निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग द्वारा अनुमानित लागत 10 करोड़ 99 लाख 41 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गयी है. पुलों की चौड़ाई नजरमीरा के पांचवें किलोमीटर में 5×16.50 मीटर आकार की होगी. इस प्रोजेक्ट का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, पटना द्वारा किया जायेगा.

योजना से पूरे सोनपुर क्षेत्र को होगा लाभ

फिलहाल में यह पुल काफी जर्जर है और इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है. निचले रोड में स्थित स्कूल का निर्माण हो जाता है तो नजर मीरा पंचायत के अलावा राहर दियर, पहलेजा, छीतर चक, बाबरबानी, शाहपुर, जहांगीरपुर, गोविंद चक, सबलपुर आदि गांव के लोगों को तो फायदा होगा ही इसके अलावा सीधे तौर पर परमानंदपुर, जेपी पुल, बाबा हरिहरनाथ रोड से भी या सीधे तौर पर जुड़ जायेगा.

मेला के समय जो मेन रोड है उस पर अत्यधिक लोड होता है. इसके अलावा गांधी घाट और गंडक पुल आदि जगहों पर अधिक भीड़ होती है. यदि यह पुल बन जाता है तो काफी हद तक गंडक पुल पर से लोड कम हो जायेगा.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अधिकारी बोले- तेजी से विकास होगा

सारण के जनसंपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि पुल के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. लगभग 11 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होने जा रहा है. आम लोगों को तो फायदा होगा ही सोनपुर मेला क्षेत्र का भी तेजी से विकास होगा.

इसे भी पढ़ें: पटना, दरभंगा समेत बिहार के इन जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >