छपरा. जिला के प्रमुख शिक्षण संस्थान दारूल उलूम नईमिया में मंगलवार को एक दिवसीय हज प्रशिक्षण शिविर का आंयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता प्राचार्य मौलाना हामिद रजा ने की. शिविर का आगाज कुरआन पाक की तिलावत से हुआ. बिहार राज्य हज कमिटि के निर्देशानुसार आयोजित कैम्प में आजमीन हज को संबोधित करते हुए मुख्य प्रशिक्षक मुफ्ती अली असगर ने कहा कि हज इसलाम का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है. हर सक्षम व्यक्ति पर हज करना फर्ज है. अपनी पूरी जिन्दगी में कम से कम एक बार हज जरूर करना चाहिए. हज करने के बाद हाजियों की जिंदगी में महत्वपूर्ण बदलाव आ जाता है. वह गुनाहों से पाक हो जाता है. वह ऐसा हो जाता है जैसे कि अभी-अभी जन्म लिया हो. उन्होंने हज के अरकान पर विस्तृत चर्चा की. सफर के दौरान होने वाली परेशानियों को बताते हुए कहा कि आप अपने साथ कम से कम समान रखें.
दारूल उलूम नईमिया में हज पर जाने को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

दारूल उलूम नईमिया में हज पर जाने को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
Copied link
जिला के प्रमुख शिक्षण संस्थान दारूल उलूम नईमिया में मंगलवार को एक दिवसीय हज प्रशिक्षण शिविर का आंयोजन किया गया.