Bihar News: छपरा का यह होटल बना जिस्मफरोशी के धंधे का अड्डा, लगातार तीसरी बार छापेमारी से हड़कंप

Bihar News: छपरा के होटल राजपूत में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. इस दौरान छह महिलाओं और पांच पुरुषों सहित 11 लोगों को हिरासत में लिया गया. होटल से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है.

Bihar News: छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित होटल राजपूत में पुलिस ने छापेमारी कर जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया. इस दौरान छह महिलाओं और पांच पुरुषों सहित 11 लोगों को हिरासत में लिया गया. छापेमारी के दौरान सभी आपत्तिजनक हालत में पाए गए, साथ ही होटल से अवैध सामग्री भी बरामद की गई.

होटल मालिक फरार, पुलिस की तलाश जारी

कार्रवाई के दौरान होटल संचालक अनिल कुमार साह मौके से फरार हो गया. पुलिस ने होटल स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मुख्य आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है. सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

विवादों से भरा है होटल का इतिहास

होटल राजपूत पहले भी अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया गया है. यह 2018 में “प्रभात रेस्ट हाउस” के नाम से संचालित होता था और पुलिस की छापेमारी के बाद इसे सील कर दिया गया था. हालांकि, न्यायालय के आदेश के बाद होटल का नाम बदलकर “होटल राजपूत” कर दिया गया और फिर से शुरू कर दिया गया.

2020 में एक बार फिर पुलिस ने छापा मारा था और पांच युवक-युवतियों को हिरासत में लिया था. बावजूद इसके, होटल का संचालन जारी रहा. अब तीसरी बार 26 मार्च 2025 को पुलिस ने छापा मारा और 11 लोगों को हिरासत में लिया गया.

स्थायी रूप से सील करने की तैयारी

होटल की बिल्डिंग मालिक सरोज सिंह की है, जबकि संचालन सुनील कुमार साह करता था. वह पिछले पांच साल से एग्रीमेंट पर होटल चला रहा था. इससे पहले दो बार गिरफ्तारी के बावजूद वह फिर से होटल खोल लेता था. अब पुलिस इस होटल को स्थायी रूप से सील करने की प्रक्रिया में जुटी है.

होटल में कैसे चलता था अवैध कारोबार?

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि महिलाएं अपने ग्राहकों के साथ होटल आती थीं, और होटल उन्हें कमरे उपलब्ध कराता था. छानबीन में यह भी पता चला कि होटल के संपर्क में कई महिलाएं थीं, जिन्हें ग्राहकों की डिमांड पर बुलाया जाता था.

महिलाओं को पीआर बांड पर छोड़ा गया

पुलिस ने होटल में पकड़ी गई महिलाओं को विक्टिम मानते हुए उनके परिजनों को सौंप दिया. एसडीपीओ राजकिशोर सिंह ने बताया कि पुलिस को बहुत पहले से होटल में अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी. इस पर विशेष टीम बनाकर छापेमारी की गई.

छपरा में नहीं थम रहे अवैध धंधे

छपरा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अवैध कारोबार तेजी से फल-फूल रहे हैं. पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती है, लेकिन संचालक होटल का नाम बदलकर फिर से गोरखधंधा शुरू कर देते हैं. होटल राजपूत पर तीसरी बार कार्रवाई हुई है और अब पुलिस इसे स्थायी रूप से सील करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है.

Also Read: Amrit Bharat Train: बिहार को दूसरी अमृत भारत ट्रेन की सौगात, इस रूट पर तेज रफ्तार सेवा शुरू करने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >