छपरा राजेंद्र कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवा कनेक्ट कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने देखा पीएम मोदी का लाइव संबोधन

राजेंद्र कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 'मेरा युवा भारत' के तहत युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को उत्साहपूर्वक सुना. कार्यक्रम में खेल के महत्व और जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा खेल भावना अपनाने पर जोर दिया गया.

Yuva Connect Program: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना, क्षेत्रीय निदेशालय, पटना के तत्वावधान में राजेंद्र कॉलेज में मेरा युवा भारत राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के तहत युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों और प्राध्यापकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम वर्चुअल संबोधन का लाइव प्रसारण उत्साहपूर्वक देखा और सुना.

खेलों से अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राजेंद्र कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्फूर्ति का माध्यम नहीं हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, समर्पण और चरित्र निर्माण की सशक्त पाठशाला भी हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री के मेरा युवा भारत और फिट इंडिया विजन की सराहना की.

प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हमें हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के अदम्य समर्पण और खेल प्रतिभा की याद दिलाता है. विद्यार्थियों को अकादमिक उत्कृष्टता के साथ खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन कर महाविद्यालय और देश का नाम रोशन करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए.

विद्यार्थियों को खेल भावना अपनाने के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में खेल भावना को अपनाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति में अनुशासन के साथ सहयोग, धैर्य और सकारात्मक सोच की भावना विकसित करते हैं.

विशेष अतिथि राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. पूनम ने राष्ट्र निर्माण और युवा सशक्तीकरण में खेल नीतियों के योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने युवाओं की सक्रिय भागीदारी को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया.

एनएसएस स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों की रही सक्रिय भागीदारी

भूगोल विभाग के कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन के प्रसारण की तकनीकी व्यवस्था भी सुव्यवस्थित रही.

कार्यक्रम में प्रो. राजेश नायक, सुरभित दत्त, गनपत आर्यन, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. बैठियार सिंह साहू, डॉ. इकबाल जफर अंसारी, डॉ. प्रत्यूष सिंह, डॉ. सुशील कुमार, माई भारत की ओर से सचिन कुमार चौरसिया सहित कई शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: ‘कुछ जातियां उठा रहीं ज्यादा लाभ’, मांझी के बेटे ने की आरक्षण की समीक्षा की मांग, बोले- कोटा के अंदर कोटा जरूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >