सारण: आसमान से बरसी राहत, सूख रही धान-मक्के की फसलों में फिर आई जान

लगातार बारिश से धान और मक्के की फसलों में नई जान आ गई है। सिंचाई की चिंता दूर होने से किसानों को इस वर्ष बेहतर उत्पादन की उम्मीद जगी है।

Saran News : परसा क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है. बारिश के बाद सूखने के कगार पर पहुंच चुकी धान और मक्के की फसलों में फिर से हरियाली लौट आई है. खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की बढ़वार तेज होने की उम्मीद है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं.

तेज धूप से फसलों पर पड़ने लगा था असर

करीब एक सप्ताह पहले तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण कई खेतों में धान और मक्के की फसल प्रभावित होने लगी थी. फसलों को बचाने के लिए किसान सिंचाई की व्यवस्था में जुटे थे. ऐसे समय में हुई बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है.

बारिश से सिंचाई का खर्च भी घटा

लगातार बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है. इससे किसानों को फिलहाल सिंचाई पर होने वाले अतिरिक्त खर्च से राहत मिली है. साथ ही फसलों के सूखने की चिंता भी कम हुई है. किसान अब खेतों में निराई-गुड़ाई, खाद डालने और फसलों की देखभाल में सक्रिय नजर आ रहे हैं.

किसानों को बेहतर उत्पादन की उम्मीद

देवेंद्र सिंह, मो. यूनुस, पुलिस राय, अबुल हसन, नंदकिशोर राय, अजमुल्लाह, सुनील राय, अफरोज आलम और उमेश सिंह सहित अन्य किसानों ने बताया कि समय पर हुई बारिश से धान और मक्के की फसलों को काफी लाभ मिला है. किसानों का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो इस वर्ष खरीफ फसलों का उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है.

अधिक बारिश से जलजमाव का डर

किसानों ने हालांकि यह भी कहा कि लगातार और अधिक बारिश होने पर खेतों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है. ऐसे में बारिश का संतुलित रहना फसलों के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा. फिलहाल बारिश के बाद गांवों और आसपास के खेतों में रौनक लौट आई है और फसलों में आई हरियाली ने किसानों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं.

बारिश से खरीफ फसलों में लौटी हरियाली, किसानों के खिले चेहरे | Prabhat Khabar Network
बारिश से खरीफ फसलों में लौटी हरियाली, किसानों के खिले चेहरे | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद युसूफ

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >