Saran News : एमडीएम में अनियमितता और शैक्षणिक लापरवाही पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका निलंबित

Saran News : पटना से आये मध्याह्न भोजन योजना के उप निदेशक द्वारा तरैया प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय सह उच्च माध्यमिक विद्यालय सरेया बसंत का निरीक्षण किया गया.

छपरा. पटना से आये मध्याह्न भोजन योजना के उप निदेशक द्वारा तरैया प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय सह उच्च माध्यमिक विद्यालय सरेया बसंत का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं, जिनमें मध्याह्न भोजन का महीनों से संचालन नहीं होना और निरीक्षण तिथि को भी एमडीएम नहीं बनना प्रमुख रहा. इसके अलावा विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों का भी घोर अभाव पाया गया. उप निदेशक की रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण ने विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सगुप्ता बहार के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है. उन पर प्रथम दृष्टया शासकीय कार्यों में लापरवाही, वित्तीय अनियमितता, कार्य के प्रति उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता जैसे गंभीर आरोप प्रमाणित पाये गये हैं. डीइओ द्वारा बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2024 के नियम-112 के तहत की गयी इस कार्रवाई के तहत निलंबन की अवधि में सगुप्ता बहार को प्रखंड संसाधन केंद्र, मसरख में योगदान देने का आदेश जारी किया गया है. साथ ही विद्यालय का समस्त प्रभार द्वितीय वरीय शिक्षक सुजीत कुमार सिंह को सौंपने के निर्देश दिये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >