17 जनवरी से होने वाली स्नातक पार्ट थर्ड विशेष परीक्षा की तैयारियां शुरू

जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने स्नातक पार्ट थर्ड विशेष परीक्षा के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं.

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने स्नातक पार्ट थर्ड विशेष परीक्षा के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस समय वर्षांत को लेकर विश्वविद्यालय में अवकाश है. लेकिन परीक्षा विभाग के कार्यालय खुले हुए हैं. जहां आगामी पीजी परीक्षा तथा स्नातक पार्ट थर्ड की विशेष परीक्षा का एडमिट कार्ड तैयार किया जा रहा है. विशेष परीक्षा के लिए 20 दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म भर गया था. उसके बाद से ही सभी परीक्षा फार्म का वेरिफिकेशन शुरू हो गया था. विश्वविद्यालय द्वारा फॉर्म वेरिफिकेशन के बाद एडमिट कार्ड तैयार किया जा रहा है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पार्ट थर्ड की विशेष परीक्षा 17 जनवरी से प्रारंभ होगी. परीक्षा दोपालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 1:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी.

दो ग्रुप में बांटे गये हैं स्नातक के विषय

पार्ट थर्ड की विशेष परीक्षा के अंतर्गत स्नातक के सभी विषयों को चार ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में अर्थशास्त्र, सोशियोलॉजी, अंग्रेजी, उर्दू, गणित तथा ग्रामीण अर्थशास्त्र को रखा गया है. जबकि ग्रुप बी में इतिहास, एआइएच एंड सी, अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी, दर्शनशास्त्र, संगीत, भोजपुरी, सोशल वेलफेयर तथा ग्रुप सी में राजनीति विज्ञान, जूलॉजी, बॉटनी, होम साइंस तथा कॉमर्स विषय शामिल है. जबकि ग्रुप डी में मनोविज्ञान, केमिस्ट्री, भौतिकी, भूगोल तथा इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरी विषय को रखा गया है.

17 से 30 जनवरी तक होगी सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा

सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा 17 से 30 जनवरी तक होगी. जबकि 31 जनवरी को जनरल एनवायरमेंटल स्टडीज की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी. परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है. वहीं सभी कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर भी परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने स्नातक पार्ट थर्ड की विशेष परीक्षा का फॉर्म भरा है. वह हर हाल में परीक्षा में सम्मिलित हों. क्योंकि इस परीक्षा के उपरांत दोबारा विशेष परीक्षा आयोजित नहीं की जायेगी. सत्र को क्लियर करने का यह अंतिम अवसर है. इस परीक्षा में सत्र 2018 से 2022 तक के प्रोमोटड व अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >