जगदम कॉलेज के संस्थापक प्रभुनाथ सिंह की मनायी गयी जयंती, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

जगदम कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय प्रभुनाथ सिंह मंत्री की 125वीं जयंती मनायी गयी.

छपरा. जगदम कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय प्रभुनाथ सिंह मंत्री की 125वीं जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने कॉलेज में स्थित प्रभुनाथ सिंह, पूर्व प्राचार्य सुशील कुमार सिंह व महादानी जगदम बाबू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया. तत्पश्चात पौधारोपण किया गया. कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ केपी श्रीवास्तव ने अपने स्वागत भाषण से सभी व्यक्तियों का स्वागत किया. कार्यक्रम के अतिथि एसडीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो डॉ अरुण कुमार सिंह ने जगदम कॉलेज की स्थापना में मंत्री के योगदान के बारे में चर्चा की. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, गंगा सिंह कॉलेज के प्राचार्य एवं भौतिक विज्ञान के विशेषज्ञ प्रो डॉ प्रमेन्द्र रंजन सिंह ने अपने वक्तव्य में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही हर समस्या का समाधान संभव है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदम कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में प्रभुनाथ सिंह को नमन करते हुए उनके कार्यों एवं बलिदान पर प्रकाश डाला. मंच पर पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो डॉ लल्लन प्रसाद सिंह, नंदलाल सिंह कॉलेज दाउदपुर के प्रभारी प्राचार्य प्रो डा कमल आदि मौजूद रहें. कॉलेज में सेवा देने वाले सभी पूर्व प्राचार्यों पूर्व शिक्षकों को नमन किया गया. कार्यक्रम का संचालन ब्रज किशोर सिंह, पूर्व महासचिव, शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ ने किया. इस अवसर पर डॉ. दिलीप कुमार सिंह, डॉ धनंजय कुमार सिंह, अभय कुमार आजाद, डॉ रिमझिम कुमारी, डॉ राजश्री सिंह, डॉ राजीव कुमार गुप्ता, डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ कुमार विनय मोहन, मनोज कुमार सिंह, उपनेश कुमार सिंह, सहित कॉलेज के सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी, एनएसएस और एनसीसी के कैडेट्स उपस्थित रहें.धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के शिक्षक के अहमद सईद शहरयार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >