सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 77 गिरफ्तार; 791 लीटर अवैध शराब और स्प्रिट बरामद

सारण पुलिस ने 24 घंटे के विशेष अभियान में 77 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. इस दौरान 791 लीटर अवैध शराब और स्प्रिट भी जब्त की गई है.

Saran News: सारण पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनीत कुमार के निर्देश पर पिछले 24 घंटे के दौरान चलाए गए अभियान में पुलिस ने कुल 77 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

इस दौरान पुलिस ने 791.94 लीटर अवैध शराब बरामद करने के साथ कई अन्य सामान भी जब्त किए हैं.

विभिन्न मामलों के आरोपितों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने के मामले में 47, वारंट के 7, शराब कारोबार के 8, शराब सेवन के 8, हत्या के प्रयास के 4, चोरी के 1, अपहरण के 1 और हत्या के 1 अभियुक्त शामिल हैं.

पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधियों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

791.94 लीटर अवैध शराब और स्प्रिट बरामद

अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 791.94 लीटर अवैध शराब बरामद की. इसमें 23 लीटर देशी शराब, 14 लीटर विदेशी शराब और 754 लीटर स्प्रिट शामिल है.

इसके अलावा पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और दो अपहृत व्यक्तियों को भी बरामद किया है.

वाहन जांच में 77,500 रुपये जुर्माना वसूला

अपराध नियंत्रण के साथ यातायात नियमों के पालन को लेकर जिले में विशेष वाहन जांच अभियान भी चलाया गया.

इस दौरान 60 वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 77,500 रुपये जुर्माना वसूला गया.

अपराधियों पर जारी रहेगी सख्त कार्रवाई: एसएसपी

एसएसपी विनीत कुमार ने कहा कि जिले में अपराधियों, फरार वारंटियों, शराब कारोबारियों और कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

उन्होंने कहा कि अपराध और अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बांकीपुर में पवन सिंह और तेजस्वी यादव के काफिले आमने-सामने, BJP-RJD कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Ayub

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >