सारण : पीएम मोदी के जन्मदिन पर रसूलपुर में जले 'आशीर्वाद के दीये', कार्यकर्ताओं ने की दीर्घायु की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सारण के रसूलपुर में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित किया गया. स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. इस दौरान कल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार भी जताया गया.

Saran News( देवेंद्र सिंह ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को सारण के रसूलपुर और इसके आस-पास के ग्रामीण इलाकों में भव्य तरीके से 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भारी संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की.

'सेवा संकल्प अभियान' के तहत दीप प्रज्वलन

'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में शाम होते ही विभिन्न गांवों, प्रमुख चौराहों और लोगों के घरों में मिट्टी के दीये प्रज्वलित किए गए.

कार्यकर्ताओं ने बताया कि सनातन संस्कृति में दीप केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि शुभकामना और राष्ट्रीय समृद्धि का भी माध्यम है. इस दौरान लोगों ने पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने घरों के बाहर दीप जलाए.

नेताओं और गणमान्य लोगों की उपस्थिति

एकमा के स्थानीय भाजपा नेता ब्रजेश कुमार रमण, चैतेन्द्रनाथ सिंह और विकास मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है.

उनके सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों के बेमिसाल सफर को याद करते हुए हर वर्ग के लोगों में भारी उत्साह देखा गया. दीप प्रज्वलन के इस कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी पूरे जोश के साथ भाग लिया और भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया.

इस मौके पर चितरंजन सिंह, बलवंत जी, पप्पू सिंह, रूपेश सिंह छोटू, अमरजीत साह, नन्हे शाही समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >