आज जारी होगा पीजी सेकेंड सेमेस्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड

छह जनवरी से प्रमंडल के दो केंद्रों पर शुरू होने वाली पीजी सेकंड सेमेस्टर सत्र 2023-25 की परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी किया जायेगा.

छपरा. छह जनवरी से प्रमंडल के दो केंद्रों पर शुरू होने वाली पीजी सेकंड सेमेस्टर सत्र 2023-25 की परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी किया जायेगा. परीक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी कॉलेजों व विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में आज दोपहर तक एडमिट कार्ड भेज दिया जायेगा. इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत एडमिट कार्ड का वितरण किया जायेगा. सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि एडमिट कार्ड मिलने के बाद विभाग स्तर पर उसका वितरण सुनिश्चित कराया जाये.

रविवार को भी कार्यालय खोलकर एडमिट कार्ड वितरित किये जाने हेतु निर्देश दिया गया है. परीक्षा छह जनवरी से शुरू होने वाली है. ऐसे में एडमिट कार्ड के वितरण में अब काफी कम समय बचा है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड में यदि कोई त्रुटि है तो वह महाविद्यालय स्तर पर ही इसका इसमें सुधार कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए सारण जिले के पीजी कॉलेज तथा विश्वविद्यालय के 17 पीजी विभागों में नामांकित छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय के मल्टीपरस बनाया गया है. जब सीवान व गोपालगंज के पीजी कॉलेजों में नामांकित छात्र-छात्राएं राजा सिंह कॉलेज सीवान स्थित केंद्र पर अपनी परीक्षा देंगे.

ये हैं पीजी सेकेंड सेमेस्टर परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल

छह जनवरी को पहली पाली में ग्रुप ए के विषयों के अंतर्गत कोर कोर्स पांच जबकि दूसरी पारी में ग्रुप बी के विषयों के अंतर्गत कर कोर्स पांच की परीक्षा होगी. सात जनवरी को पहली पाली में ग्रुप ए के विषयों के अंतर्गत कोर कोर्स सिक्स तथा दूसरी पाली में ग्रुप बी के विषयों के अंतर्गत कोर कोर्स सिक्स की परीक्षा ली जायेगी. इसी प्रकार आठ जनवरी को पहली पाली में ग्रुप ए तथा दूसरी पाली में ग्रुप बी के अंतर्गत कोर कोर्स सात की परीक्षा होगी. जबकि नौ जनवरी को पहली पाली में ग्रुप ए के अंतर्गत कोर कोर्स आठ तथा ग्रुप बी के अंतर्गत कर कोर्स आठ की परीक्षा होगी. 10 जनवरी को पाली पाली में ग्रुप ए व दूसरी पाली में ग्रुप बी के अंतर्गत कोर्स कोर्स नाइन की परीक्षा होगी. 12 जनवरी को पहली पाली में विज्ञान तथा कॉमर्स संकाय के छात्र-छात्राओं के लिए एडिशनल अनिवार्य विषय की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पारी में सोशल साइंस व मानविकी संकाय के छात्र-छात्राओं के लिए एडिशनल अनिवार्य विषय की परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसके बाद 16 से 18 जनवरी तक संबंधित विभाग में प्रायोगिक परीक्षा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >