सारण प्रमंडल के दो केंद्रों पर शुरू हुई पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा

पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षा मंगलवार से प्रमंडल के दो केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में शुरू हुई.

छपरा. पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षा मंगलवार से प्रमंडल के दो केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में शुरू हुई. परीक्षा के लिए सारण जिले के परीक्षार्थियों का केंद्र विश्वविद्यालय स्थित मल्टीपरपस परीक्षा भवन को बनाया गया है. जबकि सीवान व गोपालगंज के पीजी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र राजा सिंह कॉलेज सीवान में निर्धारित है. परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में ग्रुप ए में शामिल अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, अंग्रेजी व हिंदी के कोर कोर्स वन का पेपर आयोजित हुआ. जबकि दूसरी पाली में ग्रुप बी में शामिल भौतिकी, मनोविज्ञान और गृह विज्ञान के कोर कोर्स वन का पेपर आयोजित हुआ. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक हो रही है. जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है. परीक्षा के पहले दिन विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने मल्टीपरपस परीक्षा भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने छात्रों से शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा देने की अपील की. वहीं केंद्राधीक्षक तथा वीक्षकों को भी कई महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी किया. उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं अनुचित ढंग से परीक्षा दे रहे हैं. किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है. सारण व सीवान के दोनों ही केंद्रों पर पहले दिन किसी भी छात्र-छात्रा के निष्कासन की सूचना नहीं मिली. 11 फरवरी को पहली पाली में ग्रुप सी के अंतर्गत राजनीति विज्ञान, दर्शन शास्त्र, उर्दू, संस्कृत व कॉमर्स के कोर कोर्स वन की परीक्षा होगी तथा दूसरी पाली में ग्रुप डी में शामिल गणित, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी के कोर कोर्स वन की परीक्षा आयोजित की जायेगी. मुख्य विषयों की परीक्षा 10 से 20 फरवरी तक निर्धारित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >