शीतलहर-गलन से कांपे लोग, 10 डिग्री पर लुढ़का पारा

लगातार तीसरे दिन भी धूप के दर्शन नहीं हुए. अधिकतम तापमान 17 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक चला गया.

छपरा. लगातार तीसरे दिन भी धूप के दर्शन नहीं हुए. अधिकतम तापमान 17 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक चला गया. दिन में 12 से एक के बीच का तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. घर से निकलना इस समय काफी मुश्किल हो रहा है. रविवार अवकाश का दिन होने के कारण कार्यालय, कॉलेज व अन्य कार्य स्थल तक जाने वाले लोगों को थोड़ी राहत जरूर हुई. लेकिन ठंड के कारण गृहणियों को घरेलू कामकाज निबटाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. दिनचर्या भी देर से शुरु हो रही है. चौक चौराहों पर भी सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है. सामान्य दिनों में सुबह आठ से 10 के बीच विभिन्न चौक चौराहों पर चाय पीने व अन्य काम के लिए लोग निकलते हैं. लेकिन विगत दो-तीन दिन से कड़ाके की ठंड होने के कारण सुबह के समय शहर में गतिविधि कम नजर आ रही है. शहर के बाजारों में भी इसमें लोगों की आवाजाही कम हुई है. थाना चौक, समाहरणालय रोड, डाकबंगला रोड आदि जगहों पर भी दिन में कई बार सुनसान नजर आ रहा है. शहर के सबसे बड़े हथुआ मार्केट जहां सामान दिनों में लोगों की भीड़ रहती है. वहां भी दोपहर के बाद ही दुकानें खुल रही हैं. दोपहर तक दुकान में ग्राहक को की कमी दिख रही है. दैनिक उपयोग के समान खरीदने के लिए लोग दोपहर बाद ही बाजार में आ रहे हैं. शाम छह बजे के बाद सरकारी बाजार, मौना बजाए आदि में सब्जी मंडियों में भी सन्नाटा नजर आ रहा है.

अलाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से परेशानी

नगर निगम ने शहर में कुल 18 जगहों को चिन्हित किया है. जहां अलाव जलाना है. लेकिन अधिकतर जगह पर शाम में आलाव के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं. जिससे दुकानदारों, राहगीरों व अन्य लोगों में नाराजगी दिख रही है. सबसे अधिक दिक्कत रिक्शा चालक, ऑटो चालक व दुकानदारों को रही है. इसके अलावा कचहरी स्टेशन व छपरा जंक्शन के पास मौजूद चौक चौराहों पर भी अलाव की कमी है. ऐसे में जो यात्री ट्रेन से उतरकर स्टेशन के बाहर ऑटो या अन्य सवारी वाहन लेने के लिए इंतजार कर रहे. उन्हें भी दिक्कत हो रही है. हालांकि कुछ जगहों पर दुकानदारों व समाजसेवी संस्थाओं के प्रयास से अलावा जालाया जा रहा है.

दोपहर में इमरजेंसी विभाग में आये 12 गंभीर मरीज

ठंड के कारण सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. रविवार को अवकाश होने के कारण ओपीडी बंद रहा. लेकिन इमरजेंसी विभाग में ठंड की चपेट में आये मरीज इलाज के लिए पहुंचे. जानकारी के अनुसार दोपहर 12:45 तक करीब 12 गंभीर मरीज पहुंचे थे. जिसमें सभी मरीज ठंड की चपेट में आकर इलाज के लिए आये थे. इनमें से तीन बुजुर्ग मरीजों में ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण दिखे. कुछ अभिभावक कोल्ड डायरिया की शिकायत लेकर भी इमरजेंसी विभाग में बच्चों को लेकर पहुंचे थे. चिकित्सकों का कहना है कि इस समय सर्द हवा चल रही है. कड़ाके की ठंड है. ऐसे में बच्चों में कोल्ड डायरिया की शिकायत आ रही है. बच्चों को सांस लेने में तकलीफ आ रही है. अस्पताल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. इमरजेंसी विभाग में तीन शिफ्ट में शिक्षकों को ड्यूटी लगायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >