वांटेड अभियुक्त निकेश राय को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार

कई मामलों का वांटेड अभियुक्त निकेश राय उर्फ पियूष को पटना पुलिस ने उसके मीठेपुर स्थित आवास के समीप से गिरफ्तार कर लिया है.

छपरा. कई मामलों का वांटेड अभियुक्त निकेश राय उर्फ पियूष को पटना पुलिस ने उसके मीठेपुर स्थित आवास के समीप से गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी का पूरा वीडियो उसके पत्नी के द्वारा बनाया गया है, जिसे अब सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. गिरफ्तार निकेश राय छपरा शहर के अवतार नगर थाना अंतर्गत रामगढ़ा गांव निवासी स्वर्गीय लक्ष्मण राय का पुत्र है. बताते चलें कि वह जिले के अवतार नगर में हुए गोलीबारी के कांड संख्या 181/25 का अभियुक्त है और उसके भाई मुकेश राय की गिरफ्तारी घटना के दिन ही हो गयी थी. गोलीबारी की घटना के बाद निकेश फरार हो गया था, जो कि फिलहाल पटना के मीठेपुर में अपनी पत्नी के साथ छुप कर रहा था और इसकी गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को पटना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के समय उसकी पत्नी भी साथ में थी जिसके द्वारा इसकी गिरफ्तारी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है. विदित हो कि बीते वर्ष तीन जुलाई को जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ा गांव में भूमि विवाद को लेकर देर शाम दनादन गोलियां चलने लगी. उस दौरान गोली लगने से स्थानीय निवासी रामेश्वर राय के 55 वर्षीय पुत्र मनोज राय, 50 वर्षीय पुत्र अशोक राय तथा हरेंद्र राय के 30 वर्षीय पुत्र रणधीर किशोर गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. जिन्हें आनन-फानन में दरियापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया था. इस घटना के संबंध में जख्मी ने बताया कि पूर्व में एक पक्ष द्वारा जमीन खरीद की गयी थी, जिस जमीन को दो भाई का बताया जा रहा है. जिससे एक भाई द्वारा जमीन रजिस्ट्री की गई थी. जिसमे पूरी प्लॉट रजिस्ट्री कर दी गयी है. जिस जमीन पर दूसरे भाई अपनी दावेदारी कर रहे थे. इसी बात को लेकर कहा सुनी होते-होते गोलीबारी हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >