Saran News : सदर अस्पताल में चिकित्सकों की लेटलतीफी से आये दिन परेशान हो रहे हैं मरीज

Saran News : सदर अस्पताल के ओपीडी में सोमवार को सुबह 10:30 बजे तक हड्डी, मेडिसिन और महिला रोग विभाग के डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे, जिससे करीब तीन सौ मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा.

छपरा. सदर अस्पताल के ओपीडी में सोमवार को सुबह 10:30 बजे तक हड्डी, मेडिसिन और महिला रोग विभाग के डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे, जिससे करीब तीन सौ मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा. कई मरीज सुबह-सुबह दूरदराज के गांवों से पहुंचे थे, जिन्हें बिना इलाज के घंटों तक लाइन में बैठना पड़ा. मरीजों ने बताया कि चिकित्सक हमेशा ही ओपीडी में देरी से पहुंचते हैं, जिससे उन्हें हर सप्ताह असुविधा होती है. हड्डी विभाग में इलाज कराने पहुंचे जलालपुर थाना क्षेत्र के नून नगर निवासी बैद्यनाथ सिंह ने बताया की सुबह सात बजे घर से निकले, नौ बजे अस्पताल पहुंचे लेकिन 11 बजे तक कोई डॉक्टर नहीं आये. ऐसी स्थिति हर बार होती है. वार्ड के सामने भीड़ अधिक होने और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने से महिला व वृद्ध मरीजों को विशेष कठिनाई का सामना करना पड़ा. इसके अलावा मेडिसिन विभाग में बैठे मरीज को जब वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी के द्वारा विभाग से बाहर भेजा जा रहा था तब मरीज उग्र हो गये और जमकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ रोष जताया. सभी विभागों में अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद ने पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों से चिकित्सा के आने के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की. इस संबंध में उपाधीक्षक डॉ आरएन तिवारी ने बतया की मरीजों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. चिकित्सकों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिये गये हैं. मामले की जांच कर संबंधित डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा जायेगा. उन्होंने कहा कि अस्पताल में भीड़ प्रबंधन और मरीजों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >