चापाकल को लेकर सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट में एक घायल

थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में चापाकल से पानी भरने के विवाद को लेकर दो भाईयों के बीच हुई मारपीट में एक भाई घायल हो गया.

मशरक. थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में चापाकल से पानी भरने के विवाद को लेकर दो भाईयों के बीच हुई मारपीट में एक भाई घायल हो गया. जिसका उपचार मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे कराया गया. इस मामले में घायल बहरौली गांव निवासी स्व शिवनाथ कुंवर के पुत्र गुड्डू सिंह उर्फ विजय कुमार द्वारा मशरक थाना में कांड संख्या 1/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें कहा गया है कि दरवाजे पर लगी चापाकल से पानी भरने के दौरान सगे भाई टुनटुन सिंह द्वारा रोका गया. बढ़ती विवाद के बाद मेरी मां लालती कुंवर भी भाई का पक्ष लेते हुए चापाकल से पानी भरने से रोकने लगी. जब मैने चापाकल मे अपने हक की बात की तो मां और भाई द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया. घायलावस्था में आसपास के लोगों द्वारा इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >