राम मंदिर का एक समय किया विरोध, अब हरिहर नाथ की शरण में

आगामी लोकसभा चुनाव में सारण लोकसभा सीट से जोर आजमाइश करने जा रही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सारण के हीं सोनपुर स्थित हरिहर नाथ मंदिर जाकर आज पूजा अर्चना की और अपने चुनावी सफ़र से पहले बाबा हरिहर नाथ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर रोहिणी के साथ उनके […]

आगामी लोकसभा चुनाव में सारण लोकसभा सीट से जोर आजमाइश करने जा रही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सारण के हीं सोनपुर स्थित हरिहर नाथ मंदिर जाकर आज पूजा अर्चना की और अपने चुनावी सफ़र से पहले बाबा हरिहर नाथ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर रोहिणी के साथ उनके माता पिता यानी पूर्व सीएम राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव के साथ उनकी बड़ी बहन मीसा भारती और दोनों भाई तेजप्रताप और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। बता दें कि रोहिणी आचार्य ने कुछ समय पहले अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी दान किया था।

रोहिणी की चुनावी शुरुआत सारण से

इस लोकसभा के चुनावी समर में रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रही हैं। वहीँ लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती इस बार फिर से पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से महागठबंधन की ओर से चुनावी बिगुल फूँक चुकी हैं। सारण में लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए कल यानी मंगलवार से रोहिणी शहर की सडकों पर उतरेंगी। वहीँ इस कार्य से पहले उन्होंने सारण के हरिहर नाथ मंदिर में बाबा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर शहर में प्रवेश करते हीं जनता ने रोहिणी और पूरे लालू परिवार का भव्य स्वागत किया। साथ हीं उनके समर्थन में खूब नारेबाजी भी की।

खूब कर चुके हैं मंदिर का विरोध

सोनपुर के बाबा हरिहर नाथ मंदिर में आज पूरा लालू परिवार भक्ति के रस में ओत प्रोत दिखा। लेकिन इससे कुछ समय पहले हीं अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का उन्होंने पूरजोर विरोध भी किया था। तेजस्वी यादव ने तो ये तक कहा था कि जब अस्पताल की जरूरत होगी तो क्या मंदिर कभी उसे पूरा कर पायेगा या जब भोजन या रोजगार की आवश्यकता होगी तो क्या उनकी आपूर्ति मंदिरों से हो जायेगी!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >