थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने चुपके से घर में घुस कर सो रही 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है. घायल बच्ची की चीख सुनकर मां जागी तो आरोपी मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार घर पर बच्ची अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती है. घटना की रात वह अपने कमरे में अकेली सो रही थी. जबकि उसकी मां और भाई दूसरे कमरे में सो रहे थे.
घर में घुस पड़ोसी
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक किशोर चुपके से घर में घुसकर सो रही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर जब बगल के कमरे में सो रही मां की नींद खुली तो वह दौड़कर वहां पहुंची. तबतक आरोपी उसे देखकर मौके से फरार हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया है.
पीड़िता को सदर अस्पताल भेजा
पीड़िता को न्यायालय में उपस्थिति तथा मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वही आरोपी की पहचान कर ली गयी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
